कार्तिक पूर्णिमा में संत शिरोमणि महर्षि सुदर्शन जयंती हवन पूजा अर्चन कर हर्षोल्लास के साथ मनाई

जबलपुर दर्पण। भारतीय सुदर्शन समाज महासंघ जिला अध्यक्ष अशोक कटारे ने जयंती के अवसर पर संबोधित करते हुए बताया कि जबलपुर सुदर्शन समाज के द्वारा संत शिरोमणि महर्षि सुदर्शन जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ समाज के द्वारा सुदर्शन भवन में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी प्रेमसागर में हर्षोल्लास के साथ मनाई। सुदर्शन समाज महासंघ के प्रदेश महामंत्री दीपक नाहर ने कहा कि यह पवित्र दिन हमें दयालुता की शक्ति की याद दिलाता है,यह दर्शाता है कि कैसे अच्छे कार्य और विचार हमें ईश्वर के करीब लाते हैं। इस अवसर पर वरिष्ट कनिष्ठ युवासाथी एवं मातृशक्ति और सभी सामाजिक बंधुओ ने गुरुजी की जयंती कार्यक्रम में संत शिरोमणि महर्षि सुदर्शन महाराज जी की प्रतिमा पर गुरु पूजन कर पुष्पमाला अर्पणकर प्रसाद का वितरण किया। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष जगदीश चोहटेल,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रसादी बिरहा,राष्ट्रीय सचिव पप्पू ग्रान्या,राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष जागेश समुद्रे,प्रदेश महामंत्री दीपक नाहर,जिला अध्यक्ष अशोक कटारे,महामंत्री जित्तू मलिक, रामकिशन हाटे,हरिराम बिरहा,अजय अधिकार,अशोक चोहटेल, किशोर दीवान,राजेश परेहा,शिवप्रसाद बिरहाओ पी बिहोनीया,संजय ब्रह्मणिया,दीपक गोतेल,राजकुमार चोहटेल,सुरेश तमिया,संजय बिरहा,अजय अर्खेल पप्पू,राजकुमार राने, बबलू लालपुरी,निहाल बिरहा,राजा चोहटेल,मनीष महावत,पवन मोगरे,प्रमोद चोहटेल,विनय राठौर,योगेश हथगैया।कार्यक्रम के दौरान सभी सुदर्शन सामाजिकगण उपस्थित रहे।



