अनूपपुर दर्पणमध्य प्रदेश
लापरवाही पर नगरपालिका सीएमओ एवं ग्राम पंचायत सचिव पर लगा जुर्माना

अनूपपुर / अनूपपुर अपर कलेक्टर सरोधन सिंह ने म.प्र. लोक सेवाओं के प्रदान की गारंटी अधिनियम के तहत समय-सीमा में आवेदकों को सेवाएं प्रदाय ना करने पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी कोतमा मुनीन्द्र प्रसाद मिश्रा पर एक हजार रुपये एवं जनपद पंचायत जैतहरी अंतर्गत ग्राम पंचायत बलबहरा के सचिव संजय राठौर पर पाँच सौ रुपये की शास्ति अधिरोपित की है।
उल्लेखनीय है कि मुख्य नगरपालिका अधिकारी कोतमा ने राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना एवं ग्राम पंचायत बलबहरा के सचिव ने विवाह का पंजीयन की सेवाएं समय-सीमा में आवेदकों को प्रदाय नहीं की थी।



