ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की प्रथम मुख्य प्रशासिका का मनाया स्मृति दिवस

गत 24 जून 2021 को स्थानीय शान्ति मार्ग स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय,, ब्रह्माकुमारी आश्रम, मे संस्था की प्रथम मुख्य प्रशासिका के 56वे स्मृति दिवस पर पूर्वीय मध्य रेलवे के टी टी आई भ्राता देवचरण खुरसेल ,नेहरू कान्वेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल के संचालक भ्राता सतीश बर्मन ,वरिष्ट पत्रकार डी,एन, सोनी,संपादक वरुण नामदेव ,जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता भ्राता अशोक गौटिया, पत्रकार विकास शुक्ला ,व संस्था मीडिया प्रभारी व पत्रकार भ्राता एस, कुमार, के अलावा माताये ,बहने व भाई उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रथम चरण मे संस्था प्रमुख ब्रह्माकुमारी लक्ष्मी बहन व उपस्थित अतिथियों द्वारा संस्था की प्रथम मुख्य प्रशासिका ओम राधे, मम्मा, मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती के तैल चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर माल्यापर्ण करते हुए याद किया गया ।इसके पश्चात संस्था प्रमुख ब्रह्मा कुमारी लक्ष्मी बहन ने अपने सारगर्भित उद्बोधन व्यक्त करते हुए कहा कि मातेश्वरी जगदम्बा निष्पक्ष, निडर,व सर्व गुणों की खान थी।सभी आए हुएअतिथियो ने भी अपने अपने विचार रखे कार्यक्रम के अंत मे सभी ने मतेश्वरी जगदम्बा सरस्वती को भोग स्वीकार कराया ,इसके पश्चात सभी उपस्थित जनो को ब्रह्मा भोज कराया गया।



