अनूपपुर दर्पणमध्य प्रदेश

नगर परिषद भर्ती घोटाले के खिलाफ युवा कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन

अनूपपुर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान द्वारा संगठन के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ नगर परिषद बनगवां, डूमरकछार, डोला में हुए भर्ती घोटाले के खिलाफ मोर्चा खोल नगर परिषद बनगवां का घेराव किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अखबारों में लगातार प्रकाशित हो रहे नवगठित नगर परिषद बनगवां, डूमरकछार, डोला में भर्ती घोटाले की खबरों को संज्ञान में लेते हुए युवा कांग्रेस संगठन द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी बनगवां को ज्ञापन सौंपा जिसमें 7 दिवस के अंदर युवाओं की भर्ती कर नगर परिषद में काम पर लगाये जाने के संबंध में जानकारी मांगी गई थी।

किंतु नगर परिषद द्वारा भर्ती के संबंध में आज तक किसी भी प्रकार जानकारी प्रदान नहीं की गई। इस विषय को लेकर युवा कांग्रेस संगठन द्वारा पुनः अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कोतमा को भी ज्ञापन सौंपा गया और ज्ञापन में पूर्व में मुख्य नगर पालिका अधिकारी को दिए गए ज्ञापन का उल्लेख कर उक्त भर्ती के सम्बंध में जानकारी उपलब्ध कराए जाने की मांग की तथा जानकारी नहीं प्राप्त होने की स्थिति में उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी। एस डी एम कोतमा के हस्तक्षेप के बाद भी नगर परिषद जानकारी उपलब्ध कराने में असमर्थ रहा। जिसके बाद युवा कांग्रेस ने तीनों नगर परिषदों में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान के नेतृत्व में ज़िले के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता हज़ारों की संख्या में शहीद भगत सिंह चौक राजनगर पहुंचे। जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान ने शहीद भगत सिंह व राजनगर क्षेत्र के क्रांतिकारी नेता मार्कण्डेय सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर आंदोलन का आगाज किया, और सभी लोग एक साथ पैदल मार्च निकालकर जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान की अगुवाई में इंकलाब का नारा लगाते हुए नगर परिषद बनगवां की ओर बढ़ने लगे। नगर परिषद बनगवां पहुंच, परिषद का घेराव कर नारे लगाये और परिषद के सामने ही अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गए। नगर परिषद बनगवां में कोई भी कर्मचारी उपस्थित ना होने के कारण नगर परिषद के मुख्य द्वार पर जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान द्वारा ताला लगाया गया और उसके बाद नारेबाजी के साथ काली मंदिर तिराहा पर सड़क पर चका जाम करते हुए बैठकर मांगों का नारा लगाने लगे। आखिरकार इस उग्र आंदोलन के आगे प्रशासन को नतमस्तक होना पड़ा और मौके पर कोतमा तहसीलदार मनीष शुक्ला ने पहुंचकर भर्ती किये गए कर्मचारियों की सूची प्रदान की और आश्वासन दिया कि 3 दिन के भीतर अन्य सभी चाही गई जानकारी आपको उपलब्ध करा दी जाएगी, अभी भर्ती किये गये कर्मचारियों की सूची आपको दी जाती है ।

जिसके बाद आंदोलनकारियों द्वारा आंदोलन को समाप्त किया। इस आंदोलन में युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गुड्डू चौहान, वरिष्ठ कांग्रेस नेता जेपी श्रीवास्तव, राम नारायण सिंह, संतोष यादव, राहुल सिंह परिहार, नबीरसूल, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष रागिनी पटेल, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष पुष्पराजगढ़ आशुतोश मार्को, विधानसभा अध्यक्ष कोतमा विकास यादव, युवा कांग्रेस महासचिव मानवेन्द्र मिश्रा, अमित सेन गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष नदीम अली अशरफी, एनएसयूआई प्रदेश महासचिव रफी अहमद, राजीव सिंह, सूरज महरा, शेखर शुक्ला, जयप्रकाश पांडेय, हरितेश्वर मणि तिवारी, चंदन सिंह, समीर पयासी, मनोज बर्मन, रोहित चौधरी, देवेंद्र गौतम, शुभाष सिंह, परशुराम चौधरी, सूरज सिंह, संजय कुमार केवट, राजू यादव, शिवम सराफ, सनिल जैन, दिनेश, गोरेलाल नाट, गणेश चौधरी, बृजेश चौधरी, भरत चौधरी, रोहित नाट, पिंटू चौधरी, सैफ अली अंसारी, केदार अहिरवार, नितेश जायसवाल, उदयभान सिंह, बरकत अंसारी, आशीष सिकरवार, रितेश सिंह, आकाश सोनी, लखन लाल चौधरी, रामसजीवन जायसवाल, अरविंद मिश्रा महाकाल, विजय साहू, पुष्पेंद्र रावत, अर्जुन सिंह, आलोक सिंह, भानु सिंह, लक्ष्मण विश्वकर्मा, राजेश नाट, सिद्धार्थ पटेल, निखिल सोनी, तौफीक, पंकज विश्वकर्मा, हरीश ठाकुर एवं अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्तागण की उपस्थिति सराहनीय रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88