गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा पहुंचे कटनी, पूर्व सीएम दिग्विजय पर साधा निशाना

अल्प प्रवास पर कटनी पहुंचे मध्यप्रदेश के ग्रह एवं जेल मंत्री नरोत्तम मिश्रा । जहां पर भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।अल्प प्रवास पर कटनी पहुंचे नरोत्तम मिश्रा कटनी के उद्योगपति प्रदीप मित्तल के बालक की सड़क हादसे में हुई मौत की घटना पर दुख प्रकट किया और उनके परिजनों से मिल कर सांत्वना दी।फिर पूर्व मंत्री एवं बिजरावगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के निवास स्थान पहुंचे। जहां पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों की दिग्विजय सिंह द्वारा बीजेपी आईटी सेल के खिलाफ जो बयान बाजी की थी । उस पर दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा
कि दिग्विजय सिंह की सोच पाकिस्तानी है। जो पाकिस्तान सोचता है वह दिग्विजय सिंह सोचते हैं। और मीडिया में सुर्खियों में आने के लिए वह इस तरह की बयानबाजी करते हैं।
दिग्विजय सिंह की सोच सांप्रदायिकता पूर्ण सोच है कांग्रेस अब जनता के बीच जा नहीं सकती इसलिए कांग्रेस ट्विटर व सोशल मीडिया का सहारा ले रही है। वहीं जिले मैं ऑक्सीजन प्लांट जुलाई माह में लग जाएगा ऐसा आश्वासन दिया और मेडिकल कॉलेज शुरू करने की बात पर गृहमंत्री ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने यदि कह दिया है तो अवश्य ही जल्द शुरू हो जाएगा।



