अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार हुआ घायल, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती

शनिवार को रीठी थाना क्षेत्र के बड़गांव बायपास में गंगानगर के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार ठोकर मारकर घायल कर दिया । हादसे में बाइक चालक के हांथ पैर एवं सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं जिसे एम्बुलेंस की मदद से रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां स्थिति नाजुक होने पर उसे गहन चिकित्सा हेतु जिला अस्पताल कटनी रैफर किया गया है।फिल्हाल घायल युवक की पहचान नहीं हो सकी है। गंभीर हालत होने के कारण घायल युवक कुछ बता पाने में असमर्थ है।वहीं हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया है। घटना शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे की है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।



