अपराध दर्पणडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

मुखबिरों की सूचना के आधार पर पुलिस ने पकड़ी गांजे की खेप,आरोपी गिरफ्तार

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। जिले के करंजिया चेक पोस्ट में छत्तीसगढ़ से डिंडोरी की तरफ आ रही गांजे की खेप को पुलिस ने घेराबंदी करके पकड़ा है। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपीयों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। बताया गया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में डिण्डौरी पुलिस द्वारा लगातार गांजा तस्करों पर नकेल कसते हुये कार्यवाही की जा रही है, इसी तत्परता में गाँजा तस्करों पर प्रभावी कार्यवाही हेतु डिण्डौरी जिला पुलिस द्वारा मुखबिर लगाये गये हैं। इसी दौरान पिछले दिनों 25 जून को पुलिस अधीक्षक संजय सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल के निर्देशनों में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस रवि प्रकाश कोल के मार्गदर्शन में करंजिया थाना पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर वाहन क्रमांक CG10P2500 को रोककर तलाशी की गई, तलाशी के दौरान वाहन से 54 किलो 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा को फारेस्ट डिपो करंजिया के सामने मेनरोड नाका बंदी कर पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपी में अखलेश राय पिता जगदीश राय उम्र 20 वर्ष निवासी भाट खमरिया थाना जबेरा जिला दमोह तथा आरोपी जय प्रकाश पटेल पिता बसंत कुमार पटेल उम्र 20 वर्ष निवासी सेंदरीपाली पुरानी बस्ती थाना खरसिया जिला रायगढ़, छत्तीसगढ़ को क्रमांक CG10P2500 से 54 किलो 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन करते पाया गया। करंजिया थाना पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम 1989 के तहत कार्यवाही की है, गांजे की बाजार कीमत तकरीबन 13,00,000 रूपये बताई गई है। दोनों आरोपी अवैध मादक पदार्थ गांजा को उड़ीसा से लाकर मध्यप्रदेश में खपत करने की तैयारी में थे। कार्रवाई में थाना प्रभारी करंजिया निरीक्षक हरीलाल मरावी, उपनिरीक्षक हरीशंकर तिवारी, सहायक उप निरीक्षक धनंजय साहू, सहायक उप निरीक्षक दादू लाल मरावी, आरक्षक विनोद माहौर, आरक्षक प्रवेश पटेल, आरक्षक सावन बार्बे का योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88