जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयन्ती पर युवा मोर्चा ने चलाया स्वच्छता अभियान

जबलपुर। भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्मजयंती पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जबलपुर महानगर द्वारा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष रंजीत पटेल के नेतृत्व में मुखर्जी वार्ड, छुई खदान स्थित तालाब में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष रंजीत पटेल ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की अखंडता के लिये अपने प्राण न्यौछावर किये हैं । उन्होंने इस स्वप्न को साकार करने की नींव रखी और जनसंघ की स्थापना की जो आज भाजपा के रूप में सबके सामने है उन्होंने ऐसे दल का निर्माण किया जो आज देश ही नहीं दुनिया की सबसे बडे राजनीतिक दल के रूप में काम कर रहा है। डॉ मुखर्जी जी को एक ही देश में दो प्रधान और दो निशान स्वीकार नहीं थे । अतः कश्मीर का भारत में विलय के लिए डॉ. मुखर्जी ने प्रयत्न प्रारंभ कर दिए । इसके लिए उन्होंने आंदोलन छेड़ दिया और आज उनके इस सपने को देश की मोदी सरकार ने धारा 370 हटाकर साकार किया है। और आज हम कह सकते हैं कि कश्मीर अब भारत का अभिन्न अंग है। आज उनकी जन्मजयंती पर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाकर उनके चरणों में पुष्प अर्पित किए हैं। स्वच्छता अभियान में चंद्रशेखर पटेल, हरीश ठाकुर, श्रीकांत वर्मा, पार्षद रमेश प्रजापति, अर्जुन रजक, जगन पिल्ले, मिलन बाबा, मुकेश बिरहा नरेन्द्र वर्मा, अविनाश चमकेल, राजेश यादव, थापु सिंह, दीपक विश्कर्मा, राजा यादव, अभिषेक चंद्राकर, जानू कुचबंदिया, साहिल पटेल, दिलीप कुशवाहा, आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88