जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
मुख्यमंत्री श्री चौहान का एयर पोर्ट डुमना में हुआ भव्य स्वागत

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज दोपहर 12.35 बजे विमान से डुमना एयर पोर्ट जबलपुर पहुंचे। जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने मुख्यमंत्री श्री चौहान की अगवानी की। इस दौरान लोक निर्माण, कुटीर एवं ग्रामोद्योग तथा जिले के प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव, विधायक अशोक रोहाणी, सुशील इंदु तिवारी,श्रीमती नंदनी मरावी, पूर्व मंत्री शरद जैन, हरेंद्रजीत सिंह बब्बू, अंचल सोनकर, श्रीमती स्वाति गोडबोले, कमिश्नर बी. चंद्रशेखर, आईजी बीएस चौहान, कलेक्टर कर्मवीर शर्मा, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा मौजूद थे।



