मण्डला दर्पणमध्य प्रदेश

भाजपा के मंडल अध्यक्ष की छत्रछाया में फ़ल फूल रहे क्षेत्र में अबैध कारोबारियों के कारोबार 

मण्डला/नारायणगज। आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला के अंतर्गत आने वाले विकास खंड नारायणगंज मे सत्ता पक्ष भाजपा के मंडल अध्यक्ष के  खुले संरक्षण में चल रहे है, अवैध उत्खनन, जुआ, सट्टा, और गांव गांव में बिक रही अवैध शराब वही सत्ता के नशे में चूर मंडल अध्यक्ष के द्वारा नारायणगंज मे चल रहे अवैध कारोबार को लेकर अगर पत्रकारों के द्वारा कोई खबर प्रकाशित की जाती है तो इनके द्वारा खुलेआम स्थानीय लोगों के बीच चौराहे में गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी तक दे डालते हैं वही दूसरी तरफ प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान के द्वारा आये दिन अबैध कारोबार को लेकर नए नए कड़े नियम कानून की बात कही जा रही है, पर उन्हीं के कार्य कर्ताओ द्वारा बनाये गए नियम कानूनों को ठेंगा दिखाते नजर आ रहे है, क्या ऐसे में प्रदेश के मुखिया के द्वारा बनाये गए कड़े नियम कानून कभी भी संचालित हो पाएंगे ,जानकारी के अनुसार नारायणगंज के स्थानीय पत्रकार के द्वारा प्रकाशित खबरों को लेकर मंडल अध्यक्ष  के द्वारा पत्रकारों को गली चौराहा सार्वजनिक स्थलों परगन्दी गन्दी गाली गलौज की और अबैध उत्तखन्न में प्रकाशित ख़बर को लेकर जान से मारने की धमकी तक दे डाली जिसके चलते आज सभी पत्रकारो ने लामबंद होकर थाना टिकरिया में एक लिखित शिकायत की गई, जिसमे पत्रकारों के द्वारा की गई शिकायत को गंभीरता से लेकर जांच की मांग की है।
उच्च पदाधिकारियों को किया गया सूचित  –वही इस घटना की जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ पदा अधिकारीयो को भी अवगत कराया गया है, मंडल अध्यक्ष के द्वारा किए गए इस अभद्रता पूर्वक किये गए व्यवहार से पत्रकारों में भारी रोष व्यप्त है। स्थानीय लोगो ओर पत्रकारों  दोबारा पत्र के माध्यम से सूचित किया गया वर्तमान मंडल अध्यक्ष को उनके पद से हटाया जाए क्योंकि मंडल अध्यक्ष के द्वारा लगातार क्षेत्र में जब से मंडल अध्यक्ष बना है अवैध कार्यों में लिप्त हो गया है और ऊपर से अधिकारी और प्रतिनिधियों पर दबाव बनाकर हर काम कराने का आरोप भी लगते हैं परंतु सत्ता पक्ष में होने के कारण किसी अधिकारी और जनप्रतिनिधियों की हिम्मत नहीं हुई कि उनकी शिकायत उच्च पदाधिकारियों पर किया जाए ऐसे कई मामले हैं मंडल अध्यक्ष के द्वारा किया गया कारनामों का सबूत है।
वर्तमान में साहू स्टोन क्रेशर अवैध कारोबार में था लिप्त –वर्तमान में साहू स्टोन केशर खबरें सभी समाचार पत्र में प्रकाशित हुई उसी के माध्यम से जिला कलेक्टर महोदय द्वारा अधिकारियों को आदेश देते हुए मौके पर अधिकारियों के द्वारा निरीक्षण के बाद क्रेसर अवैध पाए जाने पर सील कर दिया गया था उसी के संबंध में नारायणगंज भाजपा मंडल अध्यक्ष  द्वारा प्रतिष्ठित व्यापारियों के बीच सर्वजनिक स्थलों पर पत्रकारों को  गली गलौज की, जिससे स्पष्ट ऐसा होता है कि वह इस कार्य में लिप्त था।
इनका कहना है…
अबैध कारोबारियों की अगर नारायणगंज से ख़बरे प्रकाशित की जाती है तो मंडल अध्यक्ष उनके पक्ष में आकर उल्टा पत्रकारों के साथ बुरा वर्ताव करते है। जिसकी हम सभी लोगो ने तंग आकर आज टिकरिया थाने में एक लिखित शिकायत की है और जांच की मांग की है।
बेनी लाल सिंगरौर ब्लॉक अध्यक्ष
पत्रकार  नारायणगंज
काशी राम बडकडे ब्लॉक उपाध्यक्ष पत्रकार नारायणगंज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88