बालाघाट दर्पण

अल्पकालीन कृषि ऋणों की वसूली करे: सीईओ

बालाघाट में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक बालाघाट मुख्यालय में सोमवार को कलेक्टर एवं बैंक प्रशासक मृणाल मीना के मार्गदर्शन में प्रभारी बैंक सीईओ पी जोशी द्वारा 19 शाखा प्रबंधको एवं 126 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के कर्मचारियों की बैठक वीसी के माध्यम से ली गई।

जिसमे जोशी ने वर्ष 2024-25 में शाखाओं, समितियों द्वारा की गई अल्पकालीन कृषि ऋणों की समीक्षा की गई। जिसके चलते खरीफ 2024 में वितरीत अल्कालीन कृषि ऋणों की समितिवार वसूली की समीक्षा में निर्देशित किया गया कि शत प्रतिशत वसूली लक्ष्य अनुसार किया जाए। चूंकि खरीफ 2024 में वितरीत अल्पकालीन कृषि ऋणों की देय तिथि 28 मार्च निर्धारित है। वीसी के दौरान एमएल यादव प्रभारी विपणन अधिकारी, राजेश नगपुरे प्रभारी फिल्ड अधिकारी, सारंग बिसेन, रौनक चौकसे, प्रतीक कुण्डले, अमरेश परिहार इन्वेटरी मैनेजर, राजनंदनी परिहार, नीरज बिसेन आदि उपस्थित रहे।

बैंक सीईओ जोशी ने इस दौरान सभी शाखा प्रबंधको और समितियों के कर्मचारियों को निर्देशित किया कि मार्च 2025 हेतु वसूली कार्यक्रम तैयार कर शाखाओं एवं समितियों में पदस्थ समस्त कर्मचारियों को भी वसूली हेतु कार्य आबंटित करे साथ ही किसानों से व्यक्तिगत संपर्क करने के लिए विशेष अभियान के तहत कार्य करें। उन्होंने बताया कि वसूली अभियान पूर्व से चलाया जा रहा है, इस हेतु लक्ष्य भी आबंटित किया जा चुका है। जोशी ने ऐसे किसानो से अपील की है जिन्होने अल्पकालीन कृषि ऋण समितियों के माध्यम से लिया है वे समय सीमा में ऋणों की अदायगी करे ताकि वे नियमित लेन-देन कर सके। बैंक सीईओ जोशी ने निर्देशित किया कि 1 अप्रेल 2024 से शाखा अंतर्गत समितियो के माध्यम से मध्यमकालीन ऋण योजना के तहत समिति के हितग्राही सदस्यों को ऋण स्वीकृत किये गये है वे भी कालातीत श्रेणी में नही होना चाहिए। जोशी ने समस्त कर्मचारियों को मार्च माह में अवकाश लेने पर प्रतिबंधित किया है तथा शाखा किरनापुर अंतर्गत समिति माटे के प्रबंधक को वीसी में अनुपस्थित रहने एवं निर्देशों का पालन नही करने पर 18 मार्च को अवैतनिक किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88