विधानसभा में सतना विधायक के मुद्दों की गर्जना

जिले की सतना विधानसभा के कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा नेे बजट सत्र के दौरान प्रमुख मुद्दे उठाए। मध्य प्रदेश विधानसभा में 2025-26 के बजट पर मंगलवार को सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। सोशल मीडिया में जारी पीडीएफ के अनुसार सतना विधायक सिद्धार्थ सुखलाल कुशवाहा ने कहा कि एलीवेटेड रोड की बात माननीय वित्त मंत्री जी ने अपने भाषण में कही थी और उसमें उन्होंने बोला कि एलीवेटेड कॉरीडोर जैसी अनेक परियोजनाओं के साथ मध्य प्रदेश में अधोसंचना विकास में तेजी से आगे बढ़ रहा है। भोपाल में, देवास में, ग्वालियर में, जबलपुर में और सतना में, चूंकि मैं सतना का निवासी हूं, मुझे आज तक नहीं दिखा की कहीं निर्माण चल रहा हो।
नगर निगम भ्रष्टाचार का अखाड़ा
उन्होंने कहा कि सतना का नगर निगम भ्रष्टाचार का वह अखाड़ा बन गया कि आज सीवर लाइन के नाम पर पूरा शहर खोद दिया गया है। सीवर लाइन के नाम पर इतना भ्रष्टाचार हुआ है कि चार-चार ठेकेदार आकर चले गये, जो अभी एक हमारे साथी ने कहा कि पाइप डाला



