हेल्थ चेक अप कैंप में निशुल्क ब्लड शुगर एवं ब्लड प्रेशर की हुई जांच

जबलपुर दर्पण। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन एवं शुभंकर अपार्टमेंट सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में आज 11 जुलाई को एक जनरल हेल्थ चेक अप कैंप जिसमें निशुल्क ब्लड शुगर एवं ब्लड प्रेशर की जांच हुई, एवं एक बड़ा रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ । मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सदस्य विवेक तंखा उपस्थित हुए। विशिष्ट अतिथि के रुप में क्षेत्रीय विधायक विनय सक्सेना उपस्थित हुए। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ जितेंद्र जामदार , डॉ राजीव सक्सेना ,डॉ अजय सेठ ,डॉ पवन स्थापक , डॉ संजय मिश्रा,डॉ राकेश पाठक, डॉ संजय वरखडे ,डॉ शब्बीर हुसैन,डॉ मल्होत्रा, डॉ कावेरी शाह पटेल,डॉ पूजा आदि उपस्थित रहे। मातृशक्ति ने भी इस ब्लड डोनेशन कैंप में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।श्रीमती तस्लीम शब्बीर हुसैन एवं सुश्री आयुषी बाला बहल ने भी रक्तदान दिया एवं उन्होंने अपना अच्छा अनुभव साझा किया कि महिलाएं भी रक्तदान देती है तो किसी प्रकार की कोई भी कमजोरी या परेशानी नहीं आती है ।इस विशेष अवसर पर हमारे मुख्य अतिथि विवेक तंखा द्वारा स्वयं रक्तदान दिया गया एवं समाज के लिए एक प्रेरणा बने, कि वह निरंतर काम करने वाले, कभी दिल्ली कभी मुंबई कभी भोपाल कभी जबलपुर और निरंतर काम करने के बावजूद भी पुण्य कार्य में आगे बढ़े और रक्तदान दिया और साबित किया कि रक्तदान करने से शरीर में किसी भी प्रकार का कोई भी नुकसान नहीं है। इस अवसर पर हमारे क्षेत्रीय विधायक विनय सक्सेना जी ने उपस्थित जनमानस को आश्वासन दिया कि उनके रहते उनके कार्यकाल में जो भी समस्या है उसके निवारण के लिए सदा तत्पर रहते हैं और रहते रहेंगे। विधायक आमजन से खुलकर मिले एवं उन्होंने सभी लोगों को खुलकर निमंत्रण दिया कि किसी भी प्रकार की कोई भी क्षेत्रीय समस्या है तत्काल हमें संपर्क करें और आश्वस्त किया कि वह १०० परसेंट आपके काम को सरलता से पूरा करवाएंगे। क्षेत्र के पूर्व पार्षद अमरीश मिश्रा एवं वरिष्ठ कर्मठ कार्यकर्ता राजीव तिवारी, तथा जगत बहादुर सिंह अनु जी भी उपस्थित रहे।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के वरिष्ठ एवं पूर्व प्रांतीय सचिव डॉ राकेश पाठक ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की गतिविधियों के बारे में प्रकाश डाला और बताया कि इंडिया मेडिकल चिकित्सा सेवाएं दे रहे हैं बल्कि सामाजिक कार्य में भी आगे हैं ।शुभंकर सोसाइटी के वरिष्ठ सदस्य नंदलाल वर्मा, सुनील यादव, राजू पटेल, श्रीमती ममता पटेल तथा श्याम मोटवानी आदि के द्वारा बड़ा ही अच्छा स्वागत किया गया एवं चाय नाश्ते का भरपूर इंतजाम किया गया ,एवं सोसाइटी ने इस कैंप में एक शपथ ली कि वे अब अपने सोसाइटी को पूर्ण रूप से बहुत ही सुंदर और साफ सफाई के साथ रखेंगे । अंत में सोसाइटी ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सचिव महोदय डॉ. बृजेश चौधरी जिनके प्रयासों से आज इतना अच्छा शिविर हो सका, को धन्यवाद दिया और उम्मीद जताई सोसाइटी में डॉ. बृजेश चौधरी आगे भी इस तरह के कैंप लगाते रहेंगे। इस शिविर में पूरे साठ यूनिट ब्लड एकत्रित किया गया। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने शुभंकर सोसाइटी का दिल से आभार व्यक्त किया। शुभंकर सोसाइटी द्वारा जो व्यवस्था की वह अति सुंदर थी।



