मध्य प्रदेशसिवनी दर्पण

कुएं में उतरते ही, दम घुटने से पिता-पुत्र की हुई मौत

सिवनी। केवलारी ब्लाक के उगली थाना अंतर्गत कातोली गांव में रविवार को सुबह  खेत के कुंए में उतरे पिता, पुत्र की जहरीली गैस का रिसाव होने के कारण दर्दनाक मौत हो गई।घटना के बाद गांव में मातम छा गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है। ग्राम पंचायत कातोली निवासी दुर्गाप्रसाद चौहान 45साल अपने पुत्र रंजीत24साल चौहान के साथ खेत में धान का रोपा लगाने गया था। मजदूर रोपाई में लगे हुए थे उसी दौरान खेत में स्थित मोटर पंप खराब हो गया। इसे देखने के लिए दुर्गाप्रसाद कुएं में उतरा। और पानी गिर कर तड़पने लगा
ग्रामीणो के मुताबिक कुंए में जहरीली गैस का रिसाव और ऑक्सीजन की कमी के कारण उसका दम घुटने लगा और वह बेहोश होकर कुंए के पानी में गिर गया। अपने पिता दुर्गाप्रसाद की कुंए के पानी में गिरने की आवाज सुनकर पुत्र रंजीत चौहान भी कुंए में उतर गया। जिससे उसकी भी हालत जहरीली गैस व ऑक्सीजन की कमी से खराब हो गई और कुछ ही देर में पिता, पुत्र की कुंए में ही मौत हो गई। खेत के आसपास मौजूद ग्रामीणों ने पिता, पुत्र की कुंए में मौत हो जाने की सूचना पुलिस को दी।उगली थाना प्रभारी एसएस भारद्वाज ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से पिता, पुत्र के शव को कुंए से बाहर निकाला गया। ग्रामीणों व मृतकों के स्वजनों के आग्रह पर केवलारी अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर लकरा को पीएम के लिए मौके पर ही बुलाया गया। रविवार दोपहर बाद पिता, पुत्र के शव को पीएम के बाद स्वजनों को सौंप दिया गया है। घटना के बाद मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88