डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

राठौर समाज की जिला स्तरीय बैठक मुख्यालय में हुआ संपन्न

जिले के राजनीतिक दलों पर लगाए गए वादाखिलाफी करने के आरोप

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। कल रविवार 11 जुलाई को जिला मुख्यालय के एक निजी मकान में राठौर राजपूत समाज का जिला स्तरीय बैठक संपन्न हुई, बैठक में विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक मुद्दों को लेकर चर्चा किया गया। बताया गया कि जिला मुख्यालय के एक निजी मकान में आयोजित बैठक में बड़ी संख्या में सजातीय कार्यकर्ता मौजूद रहे। आयोजित बैठक में आगामी दिनों में 13 अगस्त को वीर शिरोमणि दुर्गादास राठौड़ जयंती समारोह को भव्यता से मनाने की तैयारी को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। चर्चा में समाज के उत्थान एवं युवाओ को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए जिला युवा मोर्चा का गठन किया गया है, जहां सर्वसम्मति से राठौर समाज का युवा अध्यक्ष रघुनाथ सिहं राठौर को बनाया गया तो वही उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी हरिहर पराशर को सौंपी गई है।खेमकरण सिंह राजपूत, कृष्ण कुमार राजपूत, गणेश राजपूत को जिला युवा संगठन का उपाध्यक्ष बनाया गया है, संगठन में इंद्रकुमार चंदेल को कोषाध्यक्ष व दशरथ सिंह राठौर को जिला सचिव के पद पर नियुक्त की गई है, तो चेतराम राजपूत को जिला मीडिया प्रभारी बनाया गया है। नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को सामाजिक संगठन को मजबूत करने के लिए जिले के 52 गाँवो में ग्राम स्तरीय समिति का गठन करने को कहा गया है, जहां हर पांच गांवों को जोड़कर सेक्टर स्तर पर समिति गठित की जाएगी,संगठन को मजबूत करने के लिए सतत रूप से कार्य किये जाने की जवाबदेही भी तय की गई है।

– समाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए की जाएगी पहल।

बैठक में समाज में व्याप्त कई तरह की कुरीतियों को दूर करने के लिए सतत् प्रयास किये जाने का आह्वान किया गया है। मृत्युभोज,नशा मुक्ति, अभियान चलाने एवं कोविड संक्रमण के चलते शिक्षा व्यवस्था में आई रुकावट को दूर करने के लिए गाँव में ही मोहल्ला क्लास लगाकर बच्चों को पढ़ाने को लेकर विचार विर्मश किया गया।
जिले में राजनीतिक दलों के उपेक्षा का शिकार राठौर समाज के लोग राजनीतिक दल के नेताओं पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। डिंडोरी जिले के 52 ग्रामों में बड़ी संख्या में राठौर समाज के लोग बड़ी संख्या में निवास करते हैं,लेकिन उन्हें उचित पदों पर न रखकर राजनीतिक दलों के द्वारा उपेक्षित किया जाता रहा है, जनसंख्या के अनुरूप पार्टियों द्वारा समाज के लोगों को प्रतिनिधित्व नही दिया जा रहा है।

– बैठक में इन लोगों की रही मौजूदगी।

जिला मुख्यालय के समनापुर रोड स्थित एक निजी मकान मैं आयोजित बैठक के दौरान राठौर समाज के अध्यक्ष डॉक्टर ओमकार सिंह चंदेल,मदन सिंह ठाकुर, गणेश ठाकुर,नन्दू ठाकुर,खेमकरण राजपूत, मूरत सिंह,मोहित सिह ,चेतराम राजपूत,रामकुमार ठाकुर,तोताराम ठाकुर,शिवदयाल ठाकुर,कृष्ण कुमार ठाकुर,दशरथ सिंह राठौर,हरिहर पाराशर, विक्रम ठाकुर, इंद्रकुमार चंदेल, गामु परमार, हेमसिंह राजपूत,शिवकुमार ठाकुर,कपिल बिलागर,कामता ठाकुर,भोलेराम,एडवोकेट रिखीराम दुर्वासा, रमेश गौतम,लल्ला सिंह,तान सिंह,राममिलन मोहारी,उमेश पाराशर,कुलदीप चौहान,सुरेश राजपूत, बबलू गौतम,कुबेर चंदेल, राममिलन राठौर, राहुल पाराशर,शैलेश गौतम राममिलन राठौर, मोहन सिंह ठाकुर समेत बड़ी संख्या में राठौर समाज के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88