डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश
युवा राठौर समाज के उपाध्यक्ष बनाए गए हरिहर पाराशर

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। पिछले दिनों राठौर समाज के सजातीय बंधुओं की जिला स्तरीय बैठक के दौरान डिंडोरी निवासी हरिहर पाराशर को युवा राठौर समाज का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि श्री पाराशर लंबे समय से सामाजिक कार्यों में तत्परता दिखाते आ रहे हैं, सामाजिक उत्थान के लिए भी नित नए आए दिन प्रयास करते हुए नजर आते हैं।अब सजातीय लोगों की हुई बैठक में नियुक्ति मिलने के बाद इष्ट मित्रों सहित शुभचिंतकों ने बधाइयां प्रेषित की है। नियुक्ति मिलने के बाद समाज के वरिष्ठ जनों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को समाज को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास करने को कहा गया है।



