जबलपुर दर्पण
गुरु तेग बहादुर जी की शहादत का नाट्य मंचन आज

जबलपुर दर्पण । सिक्खों के नवें गुरु सनातन धर्म के रक्षक श्रीं गुरु तेगबहादुर महाराज जी के 350 वें शताब्दी शहीदी पर पंजाबी साहित्य एकेडमी मप्र शासन भोपाल द्वारा गुरुजी की शहादत पर आधारित
धरम हेत साका जिन किआ सीस दिया पर सिरर न दीआ
का रूपांतरण 27 अक्टूबर को शाम 7 बजे से मानस भवन
में किया जा रहा है। जिसमें पटियाला पंजाब के 30 कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। सरदार इंदरजीत सिंघ खनूजा। निदेशक पंजाबी साहित्य अकाडमी मप्र शासन भोपाल एवं अजीत सिंघ नैय्यर “सीटू” संभागीय संयोजक,
पंजाबी साहित्य अकादमी ने नगर वासियों से अपील की है।



