मध्य प्रदेश
अधिकारी अपने स्तर पर भी करें कोरोना जागरूकता का कार्य : डॉ. जटिया
कार्यालयों, राशन दुकान तथा शासकीय वाहनों में जानकारी चस्पा करने के निर्देश
कोरोना संक्रमण जागरूकता पर कार्यशाला संपन्न
मण्डला। कलेक्टर डॉ. जगदीश चन्द्र जटिया ने योजना भवन में आयोजित कोरोना वायरस जागरूकता पर आयोजित कार्यशाला की अध्यक्षता की। उन्हांेने सभी अधिकारियों को जिले एवं निचले स्तर पर कोरोना जागरूकता संबंधी कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मैदानी अमला क्षेत्र भ्रमण के दौरान स्थानीय लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण, बचाव एवं सावधानी संबंधी जानकारी दी। डॉ. जटिया ने कहा कि कोरोना संक्रमण से घबराने की आवश्यकता नहीं है। पर्याप्त सावधानी और जागरूकता से कोरोना संक्रमण से बचा जा सकता है। उन्होंने सभी जिला अधिकारियों को अपने वाहनों पर कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए किए जाने वाले उपायों की जानकारी पर आधारित फ्लैक्स बैनर लगाने के निर्देश दिये। उन्होंने राशन दुकान में नियमित रूप से राशन वितरण करने की बात कही। उन्होंने कहा कि राशन वितरण के दौरान बीमार एवं अस्वस्थ व्यक्तियों के लिए अलग से लाईन बनाते हुए उन्हें प्राथमिकता के साथ राशन वितरण किया जाये।



