भाजपा के मंत्री मोहन यादव ने विभिन्न कार्यक्रमों में लिया हिस्सा तो इधर कांग्रेस का दिन-भर चलता रहा राजनीतिक ड्रामा

बजाग में मंत्री को काले झंडे दिखाने के फिराक में थे कांग्रेसी, पहले ही पुलिस ने खदेड़ा।
डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा प्रभारी मंत्री डॉक्टर मोहन यादव कल सोमवार को जिले के चिन्हित स्थानों में आयोजित भूमि-पूजन व लोकार्पण के कार्यक्रमों में शामिल हुए। बताया गया कि प्रभारी मंत्री श्री यादव के जिले में प्रथम आगमन के दौरान वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा फूल मालाएं देकर मंत्री का जोरदार स्वागत जगह जगह किया गया तथा जिले में व्याप्त समस्याओं व मांगों को लेकर भी विभिन्न संगठनों के लोग मंत्री मुलाकात कर समस्याओं से अवगत कराया गया, जहां मंत्री यादव ने जल्द से जल्द समस्याओं के निराकरण करने का आश्वासन दिया गया। विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद मंत्री कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा व परिचयात्मक बैठक में शामिल हुए, जहां जिले भर के अधिकारी,कर्मचारी व भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में शामिल होने के बाद शाम लगभग चार बजे मंत्री श्री यादव अमरकंटक के लिए रवाना हो गए,जहां वे आगामी कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
– विरोध में युवा कांग्रेस ने फूंका मंत्री यादव का पुतला।
जिले के प्रभारी मंत्री मोहन यादव के प्रथम नगर आगमन को लेकर जिला कांग्रेस ने भाजपा पर मंत्री के आगमन की जानकारी गोपनीय रखने का आरोप लगाया है। गौरतलब है कि एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस विधायक ओमकार मरकाम मंत्री यादव से मिलने की जीत पर अड़ गए, गांव में लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान विधायक का मुलाकात प्रभारी मंत्री से जब नहीं हो पाई, तब विधायक ने सड़क मार्ग पर ही अपना वाहन खड़ा कर दिया और मिलने की जिद पर अड़ गए।यह सब देख जिला प्रशासन द्वारा सख्ती दिखाते हुए विधायक मरकाम से वाहन हटवाने के लिए कहा गया, काफी समझाने के बाद भी विधायक मरकाम वाहन को हटाने की वजह बीच सड़क में प्रदर्शन पर बैठ गए और मंत्री से मिलने की जिद पर अड़ें रहे। काफी देर तक राजनीतिक ड्रामा चलता रहा, जिला प्रशासन द्वारा काफी समझाने की कोशिश भी की गई कि मंत्री से मुलाकात करने के लिए उन्हें समय जरूर दिया जाएगा, बावजूद मंत्री मरकाम अपने मिलने की जिद नहीं छोड़ रहे थे,काफी समझाने के बाद भी जब विधायक मरकाम सड़क से नहीं हटे तब पुलिस प्रशासन द्वारा सख्ती दिखाते हुए विधायक मरकाम को सड़क से उठाकर किनारे कर दिया गया, तब कहीं जाकर मंत्री यादव का काफिला मार्ग से वापस निकल पाया। मंत्री मरकाम के साथ हुई अभद्रता व दुर्व्यवहार के विरोध में जिला युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के द्वारा जिला मुख्यालय की रानी अवंती बाई चौक में मंत्री यादव का पुतला दहन किया गया।मामले को लेकर देर शाम तक कई कांग्रेसी नेताओं की प्रतिक्रिया भी सामने आई है, जहां जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
– पुलिस की गाड़ी रूकती देख भागे कांंग्रेस के कार्यकर्ता।
उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव के प्रथम नगर आगमन को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा बजाग जनपद के बोंदर तिराहा में काला झंडा लेकर कार्यकर्ता मंत्री के काफिले का इंतजार कर ही रहे थे, तभी पुलिस की खुफिया तंत्र मजबूत होने से सूचना मिलते ही अस्थाई पुलिस फोर्स ने मंत्री का डेमों काफिला लेकर मौके पर पहुंची, तभी मंत्री का काफिला समझकर कांग्रेसी कार्यकर्ता सड़क पर आ गए। मंत्री के आगमन का विरोध करने लिए कांग्रेस कार्यकर्ता झंडा दिखाने के लिए सड़क पर निकल पड़े, यह सब देख पुलिस मुस्तैदी से गाड़ी से नीचे उतर कर कार्यकर्ताओं को पकड़ने की कोशिश की गई,लेकिन कार्यकर्ता इधर-उधर भाग गए, जबकि मंत्री का काफिला लगभग आधा घंटा बाद मार्ग से गुजरने वाला था।पुलिस की मुखबिरी सूचना से पुलिस ने समय से पहले ही कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के मंसूबों पर पुलिस ने पानी फेर दिया। इसी दौरान मुख्यालय आगमन पर मंत्री यादव के काफिले के सामने युवा कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर आ गए और काला झंडा दिखाते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। जिला मुख्यालय में काले झंडे दिखाने पर पुलिस ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर थाने ले आई, जहां बाद में दोनों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को छोड़ दिया गया।



