सुरेश राय को भाजपा जिला के उपाध्यक्ष नियुक्त

कटनी दर्पण। विगत दिवस भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी की घोषणा हुई जिसमें सुरेश राय को जिला उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा की अनुशंसा पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामरतन पायल ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। नव नियुक्त जिला कार्यकारिणी में भाजपा समर्पित लगनशील मिलनसार जुझारू कर्मठ नेता सुरेश राय के जिला उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर सिलौडी पूर्व मंडल अध्यक्ष किशन राय, भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष अमित राय, भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष अतीश राय, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुशील साहू, अनिल बागरी, रामलोचन राय, गणेश साहू, कैलाश जैन, नरेंद्र उपाध्याय, सत्यपाल सोलंकी, कंठलाल हल्दकार, पूर्व भाजयुमो मंडल अध्यक्ष शैलेश जैन, सचिन राय, अमित नेगई, सौरभ मिश्रा, सजल राय, विनोद राय, सचिन साहू, नरेंद्र बागरी, लकी जैन, सोनू दुबे, संतोष बर्मन, चंद्रेश साहू, सुभम साहू, अंकित छोटू, गोपी महराज, मनी राय सहित आदि कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्याप्त किया है।



