वीएलई भर्ती में फर्जी साक्ष्यों को लगाकर नियुक्त हुए रज्जू

शहडोल। विगत वर्षों में ग्राम पंचायतों में वीएलई नियुक्ति के प्रावधान हुए पद के लिए अलग-अलग पंचायतों में भर्ती हुई जिसमें ग्राम सिरोंजा में फर्जी तरीके से इस पद की नियुक्ति हेतु दस्तावेजों और साक्ष्यों के प्रयोग हुए सांथ ही इस भर्ती पर रोजगार सहायक और सरपंच ने भी हस्ताक्षरित करते हुए पद के लिए मुहर लगा दी।
आरटीआई के तहत निकला भर्ती का जिन्न-कथित रज्जू के भर्ती प्रक्रिया की जानकारी लेने पर ज्ञात हुआ कि रज्जू द्वारा फर्जी दस्तावेजों और साक्ष्यों को रखते हुए इस नियुक्ति का अकेला अभ्यार्थी बन बैठा जबकि इस भर्ती से सम्बंधित नियमो में थाना स्तर से चरित्र प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी इतना ही नही भर्ती सम्बंधित किसी भी प्रकार के नियम शर्तो का पालन नही किया गया।
पंच रहते मजदूर बना रज्जू-पंचायत में फीड मस्टर में कथित रज्जू के नाम से दर्जनो की मजदूरी भुगतान हुए हैं जबकि पंचायत में यह प्रावधान है कि पंचायत प्रतिनिधि रहते हुए आप अपने नाम की मजदूरी आहरित नही कर सकते किन्तु यहां नियमो को ताक में रखकर रज्जू जैसे पैसेवालों को मजदूरी भुगतान किया गया है कथित रज्जू के अगर स्थानीय थाने के रिकार्ड खंगाले जाएं तो यह ज्ञात हो जाएगा कि रज्जू के स्थानीय थानों में क्या चर्चाएं हैं यही नही इस रज्जू का नाम सूदखोरी से लेकर अन्य कारोबार से जोड़ा जाता रहा है।



