कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता रामजी साहू पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण न्यूज। कोतवाली थाना मैं कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता रामजी साहू के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। गौरतलब है कि रामजी साहू महिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष संतोषी साहू के पति हैं, जिनके खिलाफ पुलिस ने अपराध क्रमांक 420 व 407 के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है। बताया गया कि आवेदक राइस मिलर रमेश राजपाल पिता गागन दास ने कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज करवाई कि गाड़ासरई निवासी व्यवसायिक रामजी साहू ने अनाधिकृत तौर पर एक ट्रक माल को अनियमितताएं करते हुए इधर से उधर कई जगहों में भेज दिया गया और लगभग साढ़े ₹300000 की राशि हड़प ली गई। पुलिस ने अनावेदक रामजी साहू के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य का मामला दर्ज करते हुए जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही मामला और स्पष्ट हो सकेगा।



