विक्षिप्त महिला के लिए बजरंग मंदिर के सदस्यों ने उपलब्ध करवाई सामग्री

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिला मुख्यालय के पुरानी डिंडोरी में स्थित बजरंग मंदिर के सदस्यों ने बारिश में भींग रही एक विक्षिप्त महिला के लिए भोजन व बरसात से बचने के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाई गई।बताया गया कि बुजुर्ग विक्षिप्त महिला जिला मुख्यालय मैं इधर-उधर घूम रही थी, तभी बजरंग मंदिर के सदस्यों की नजर महिला पर पड़ी, जिसे तत्काल जरूरी सामग्री उपलब्ध करवाते हुए मंदिर का प्रसाद खिलाया गया। गौरतलब है कि प्रति मंगलवार को बजरंग मंदिर के सदस्यों द्वारा मंदिर में प्रसाद बनाकर वितरण किया जाता है,जहां प्रसाद पाने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचते हैं।कल मंगलवार को इसी दरमियान बजरंग मंदिर के सदस्यों की नजर विक्षिप्त महिला पर पड़ गई, जिसे तत्काल जरूरी आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध करवाई गई। लगातार बजरंग मंदिर के सदस्यों द्वारा की जा रही कई सराहनीय कार्य के लिए लोग कार्यों की सराहना कर रहे हैं।



