हर्षोल्लास से मनाया गया पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे का जन्मदिन

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण न्यूज।शिवसेना जिला इकाई डिंडोरी द्वारा नगर के वार्ड क्रमांक 12 में शिवसेना सुप्रीमों उद्धव ठाकरे का जन्मदिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान शिवसेना जिला प्रमुख मुरली मनोहर पाराशर ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे के हिंदू राष्ट्र के सपनों को पूरा करने एवं उनके सुपुत्र शिवसेना सुप्रीमों उद्धव ठाकरे की लोकहित एवं जनकल्याणकारी , परोपकारी, समाजसेवा , सर्व-धर्म समभाव की भावना को आगे बढ़ाने हेतु शिवसेना इकाई डिंडोरी सतत् प्रयास कर रही है। शिवसेना के विस्तार हेतु गांव गांव शिवसेना की ग्रामीण इकाइयों का गठन किया जा रहा है, साथ ही जिला प्रमुख ने बताया कि आज पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे का 61वां जन्मदिवस को जिले में शिवसैनिकों द्वारा बड़े धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला प्रमुख मुरली मनोहर परासर, ब्लाक प्रमुख डिंडोरी पुरषोत्तम पाराशर, जिला महासचिव जगदीश ठाकुर, शिवसेना युवा प्रमुख नयन साहू, युवा सेना ब्लॉक अध्यक्ष समनापुर चंद्रसिंह, वीरेन्द्र पराशर,संतोष पाराशर,पीतम गौतम,धनेश्वर ठाकुर,राजू पाराशर ,मनीष पराशर, रितेश पराशर, सत्यम तुरकेल,कान्हा,संतोष बिलागर, विवेक पाराशर आदि शिवसैनिक मौजूद रहे।



