मध्य प्रदेश
नेहरू युवा केंद्र के कार्यकर्ताओं ने केंद्र में रोपा मुनगा का पौधा

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। सेहत के लिए फायदेमंद मुनगा का पौधा कई तरह की बीमारियों से लड़ने में सहायक होता है। जिले में नेहरू युवा केंद्र के कार्यकर्ताओं के द्वारा समनापुर जनपद अंतर्गत कंचनपुर गांव के एक आंगनवाड़ी केंद्र में मुनगा का पौधा रोपण करते हुए उनके फायदे के बारे में जानकारी दी गई है। गौरतलब है कि मुनगा के पौधे कई प्रकार के बीमारियों से लड़ने में सहायक होता है, यही कारण है कि नेहरू युवा केंद्र संस्था के कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न स्थानों में मुनगा का पौधा सहित अन्य वृक्षारोपण कर पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संदेश दे रहे हैैं।



