कटनी दर्पणमध्य प्रदेश

कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा ने कटनी वासियों को दी बड़ी सौगात

कटनी दर्पण।  करोना की सम्भावित तीसरी लहर व जरूरतमंदो को आक्सीजन की कमी ना हो और जिंदगियाँ बचाई जा सके। इसी उद्देश्य के चलते वरिष्ठ कोंग्रेस नेता राज्यसभा सांसद विवेक तनखा ने कटनी को नि : शुल्क आक्सीजन बैंक की सौगात दी है । राज्यसभा सांसद विवेक तनखा के सहयोग से नि : शुल्क आक्सीजन बैंक कटनी की शुरुआत की गई। युवक कोंग्रेस एन.एस.यू.आई. आक्सीजन बैंक का संचालन करेंगी । इसमें विशेष रूप से सहयोग समाजसेवी अर्जुन जसूजा द्वारा किया गया है । इस नेक कार्य में युवक कांग्रेस एन.एस.यू आई. द्वारा भी आक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था भी की गई है । यह ऑक्सीजन बैंक जसूजा अस्पताल नई बस्ती में प्रारम्भ हुआ।जानकारी देते हुए युवा कोंग्रेस अध्यक्ष मंनू दीक्षित एवं ज़िलाध्यक्ष दिव्यांशू मिश्रा अंशू ने बताया की पूर्व में करोना संकटकाल में आक्सीजन की भारी मारमारी देखने को मिली थी । जिसे गभीरतापूर्वक लेते हुए विवेक तनखा द्वारा पूरे प्रदेश भर में दो सौ पचास से अधिक आक्सीजन कंसनट्रेटर उपलब्ध कराए गए है । कटनी ज़िले को कांग्रेस सांसद द्वारा 10 कंसनट्रेटर उपलब्ध कराए गए।युवक कोंग्रेस एनएसयूआइ द्वारा बैंक में आक्सीजन सिलेंडर की भी व्यवस्था जरूरतमंद के लिए कि गई है।आक्सीजन बैंक का संचालन युवक कांग्रेस एवं एन.एस.यू.आइ. के युवा साथियों द्वारा जरूरतमंदो मरीज़ों तक कंसनट्रेटर व सिलेंडर पहुँचा कर किया जाएगा ।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोंग्रेस विधायक वसंत सिंह रहे। आक्सीजन बैंक का शुभारम्भ डॉक्टर समाजसेवी ब्रम्हा जसूजा द्वारा किया गया । आक्सीजन बैंक सें जरूरतमंदो को आक्सीजन कंसनट्रेटर समाजसेवी संगठन , पत्रकार साथियों , ज़िले के सम्माननीय डाक्टरों , जनप्रतिनिधियों के संदर्भ पत्र के माध्यम से आधार कार्ड की प्रति लेकर नि : शुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।
इनकी रही उपस्थिति-प्रदेश कांग्रेस सचिव विक्रम खमपरिया , प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव रजनी सोनी , वरिष्ठ कोंग्रेस नेता मोहन बत्रा , ब्लड डोनर्ज़ महिला अध्यक्ष श्रेहा खंडेलवाल , महामंत्री राजा जगवानी , कमल पांडेय , यंका उपाध्यक्ष , हेमा शर्मा , रुक्मणी पांडेय , मुड़वारा एन.एस.यू.आई. अध्यक्ष शुभम मिश्रा , बड़वारा अध्यक्ष मोह्होमाद इसराइल , युवा नेता दानिश अहमद , एड संजय चतुर्वेदी , विक्कल पुरुसवाणी , आशीष चतुर्वेदी , निवेदिता द्विवेदी , रामानन्द परौहा रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88