डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

दल-दल भरी मार्ग से परेशान वार्ड वासियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के शहपुरा जनपद पंचायत अंतर्गत ब्लॉक कॉलोनी वार्ड क्रमांक 2 में दलदल भरी मार्ग से लोग परेशान हैं, जबकि इसी मार्ग में कई शासकीय कार्यालय भी संचालित हो रहे हैं। बताया गया कि लोगों का आवागमन हमेशा ब्लाक कालोनी मार्ग पर बना रहता है, इन दिनों बरसात के मौसम में लोगों की परेशानी और भी ज्यादा बढ़ी हुई है। मामले को लेकर शहपुरा नगर के वार्ड क्रमांक 2 ब्लॉक कॉलोनी के वार्ड वासियों ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित कछवाहा के साथ सड़क बनाने की मांग को लेकर शहपुरा एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है।बताया कि वार्ड क्रमांक 2 में पावर हाउस से ब्लाक कॉलोनी तक की रोड़ दलदल में तब्दील हो चुकी है, जबकि इसी सड़क पर पावर हाउस, कृषि विभाग का मृदा परीक्षण केंद्र, आजीविका मिशन का ऑफिस सहित आर आई पटवारी का ऑफिस भी है, जिससे सैकड़ों लोग हर रोज इसी मार्ग से आवागमन करते हैं। गौरतलब है कि सड़क मार्ग दलदल में तब्दील हो चुकी है, नगर परिषद को पत्र देकर सड़क के लिए मांग की गई, परंतु नगर परिषद के उदासीनता व तानाशाही रवैया के कारण यह सड़क आज भी उपेक्षित है। एसडीएम को नगर भ्रमण के दौरान सौंपे गए ज्ञापन मे जनहित के मुद्दे पर संज्ञान लेकर मौके पर निरीक्षण करने एवं संबंधित अधिकारियों को सड़क निर्माण में सुधार हेतु तत्काल निर्देशित करने की मांग की गई है। समस्या को देखते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहपुरा के अध्यक्ष अमित कछवाहा ने एसडीएम को समस्या से अवगत कराते हुए जल्द से जल्द उचित कार्यवाही की मांग की गई है। ज्ञापन सौंपते समय संध्या साहू, श्याम साहू,सुलोचना बाई ,रोहित बरमैया, आरती बरमैया ,प्रदीप कुमार यादव, भरत साहू, मनीष साहू, सूरज कछवाहा ,राहुल वर्मन, रिया यादव, राम भगत सहित अन्य कॉलोनी के लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88