खेत में काम कर रहे युवक का चचेरे भाई ने फावड़े से फोड़ा सिर, घायल रीठी अस्पताल में भर्ती

कटनी/रीठी दर्पण। आपने खेत पर काम कर रहे युवक को उसके चचेरे भाई ने सिर पर फावड़ा मारकर घायल कर दिया। घायल युवक को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रीठी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घायल की शिकायत पर आरोपी चचेरे भाई के खिलाफ अपराध कायम कर मामले को जांच मे लिया है।
घटना के संबंध मे हासिल जानकारी के मुताबिक रीठी थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत सिमरा कला के ग्राम इमलिया में रविवार की देर शाम को खेत पर काम कर रहे गणेश पटेल को उसके चचेरे भाई राजा पटेल ने आकर अचानक सिर पर फावड़ा से बार कर दिया। जिससे गणेश के सिर पर गंभीर चोटे आ गयी। परिजनों द्वारा गंभीर हालत में घायल गणेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रीठी में भर्ती कराया गया। गणेश व राजा के बीच हुए विवाद का कारण अज्ञात है। रीठी पुलिस मामला दर्ज कर विवेचना कर रही है।



