पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कर्मचारीयों ने मटके फोड़कर किया प्रदर्शन

संवाददाता बिंजन श्रीवास कटनी/रीठीदर्पण। मध्यप्रदेश पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग संयुक्त मोर्चा ब्लाक इकाई के तत्वाधान मे सभी अधिकारी कर्मचारी ग्राम सचिव व संघ के पदाधिकारीयों द्वारा उनकी लंबित मांगे जो सरकार द्वारा कई वर्षो से अनसुनी की जा रही है। शासन द्वारा लंबित मांगे पूरी न होने से नाराज अधिकारी कर्मचारी लगातार अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे है। सोमवार को हड़ताल कर रहे रीठी जनपद पंचायत के अधिकारी कर्मचारीयों ने अनोखा प्रदर्शन करते हुए नारे लिखे मटके जनपद कार्यालय परिसर में फोड़ कर विरोध किया। सोमवार को रीठी ब्लॉक के प्रदर्शन कर रहे कर्मचारीयों ने शासन-प्रशासन होश में आओ, बीमा है न पेंशन है दुनिया भर का टेंशन है, आधी रोटी आधा पेट संविदा जीवन चढ़ गया भेंट की भी जमकर नारेबाजी की गई। गौरतलब है कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सभी अधिकारी कर्मचारीयों के एकसाथ हड़ताल पर चले जाने से विकास कार्यो पर भी ब्रेक लग गया है। सोमवार को रीठी जनपद कार्यालय परिसर में मटका फोड़ प्रदर्शन में सहायक सचिव संघ के जिलाध्यक्ष शिवमोहन सिंह बघेल व उनके साथी उपस्थित रहे।



