राइडर्स फ्रेंडशिप डे मीट का हुआ आयोजन

मण्डला। जबालि राइडर्स ग्रुप जबलपुर के द्वारा फ्रेंडशिप डे के अवसर पर माहिष्मती राइडर्स के साथ ब्रदरहुड राइड की गयी , राइड के दोरान दोनों ही राइडर ग्रुप ने एक दुसरे का राइडर्स फ्रेंडशिप डे पर बैज एवं फ्रेंडशिप बैंड देकर स्वागत किया माहिष्मती राइडर्स द्वारा जबलपुर से मंडला आये जबाली राइडर्स का कटरा बायपास पर स्वागत किया गया जबाली एवं माहिष्मती राइडर्स ने कटरा से रामनगर तक ब्रदरहुड राइड की राइड के दौरान राइडर्स द्वारा सीड बाल भी फेकी गयी जबाली एवं माहिष्मती राइडर्स ने रामनगर किलो का भ्रमण किया साथ एक दुसरे को अपने राइड के अनुभव शेयर किये, अभी हाल ही में माहिष्मती राइडर्स ग्रुप की ओर से रुपेश इसरानी के कुशल मारग्दर्शन में ग्रुप के सदस्य राकेश अम्पुरी, सुरभी पाठक, मनीष कछवाहा द्वारा 5500 किलोमीटर की राइड मंडला से लेह लदाख तक कुशलता पूर्वक की गयी।
ये रहे उपस्थित : –जबालि राइडर्स ग्रुप जबलपुर की और से मंदीप सिंह, आकाश मुल्तानी, यश दुबे, केतन पोदार, शिवानी पोदार, विवेक निनोरिया, डॉक्टर शिखा, अरबाज़ एवं इस्लाम शामिल हुए वही माहिष्मती राइडर्स की और से रुपेश इसरानी, कपिल वर्मा, प्रशांत अग्रवाल, राज बहादुर सिंह, राकेश अम्पुरी, सिद्धार्थ अग्निहोत्री, सुरभी पाठक, विजय बहादुर सिंह, बादल मलवानी, मनीष कछवाहा , विवेक अम्पुर, नीरज चंदानी शामिल हुए।



