सेवानिवृत्ति पर श्री वरकड़े को दी गई विदाई

मण्डला/नारायणगंज। विकासखंड मुख्यालय अंतर्गत ग्राम घोंटखेड़ा के माध्यमिक शाला में पदस्थ उच्च श्रेणी शिक्षक श्री टी.एस.वरकड़े जो कि अपने जीवन के 38 वर्ष शिक्षक के रूप में शैक्षणिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए बेहतरीन कार्यकाल बिताया। जिनके सेवानिवृत्ति अवसर पर शिक्षक परिवार द्वारा माध्यमिक शाला घोंटखेड़ा में विदाई समारोह का आयोजन किया गया जहां साथी शिक्षकों सहित जनप्रतिनिधि स्थानीय ग्रामीण व परिजन रहे उपस्थित उद्बोधन दौरान उपस्थित जनों द्वारा आप के बेहतरीन कार्यकाल की सराहना की गई साथ ही आगामी पारिवारिक और सामाजिक सुखमय जीवन के लिए शुभकामनाएं देते हुए तिलक लगाकर व फूल माला पहनाकर सम्मान कर स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
इस दौरान उपस्थित रहे इंजी. भूपेंद्र वरकडे उपाध्यक्ष जनपद पंचायत एवं सभापति शिक्षा स्थाई समिति, सुनील मरकाम बीईओ, नरेश सैयाम बीआरसी, राजेश विश्वकर्मा संकुल प्राचार्य, दिलीप सैयाम प्रदेश संयोजक गोधसस. बजारी सरवटे सदस्य जन.पंचा., बबलू सैयाम सदस्य जन.पंचा, रतन पन्द्राम सदस्य जन.पंचा., पोचन सिंह सदस्य जन.पंचा, शुखमनिया वरकड़े सदस्य जन.पंचा., अभिलाषा सिंगरौरे सदस्य जन.पंचा.वंदना मरावी, राजू मरावी, अजय मरावी, मंगरू सिंह गोंठरिया, नारायण गोंठरिया, संजीव उईके एस. आई., इंजी.राजेन्द्र पट्टा, उजियार आर्मो, कलीराम मर्रापा, झुन्नी सैयाम, रतन वरकड़े, धन्नी परस्ते, कपिल चौकसे, काशीराम वरकड़े, पवन कुलस्ते सहित ग्रामीण जन रहे उपस्थित।



