मांस और मदिरा को लेकर महिलाओं ने खोला मोर्चा ।

गोवर्धन गुप्ता जबलपुर दर्पण मैहर। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल लगातार कई वर्षों से धार्मिक नगरी मैहर में मांस मदिरा की दुकानों पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहा है विश्व हिंदू परिषद के नेताओं की मांग है कि मैहर पवित्र स्थान है और मैहर नगर के अंदर मांस मदिरा की दुकानें प्रतिबंधित होनी चाहिए लेकिन प्रशासन धार्मिक भावनाओं को न देखते हुए नेताओं की चाटुकारिता में लगा हुआ है आज मैहर कोतवाली के सामने वार्ड क्रमांक 17की महिलाओं ने बजरंग दल जिला संयोजक महेश तिवारी के साथ मैहर एसडीएम को ज्ञापन सौंप मांस मदिरा की बिक्री पर विरोध जताया मैहर बजरंग दल जिला संयोजक ने धार्मिक नगरी पर मांस मदिरा की दुकान प्रतिबंधित करने कि जो मांग की थी अब वह धीरे-धीरे मैहर नगर के हर वार्ड तक पहुंच रही हैं और अब वार्ड की महिलाएं खुद एसडीएम कार्यालय पहुंच विरोध जता रही हैं वहीं अगर प्रशासन समय रहते लोगों की मांगों पर विचार न किया और मैहर नगर में संचालित मांस मदिरा की दुकानों पर प्रतिबंध न लगाया तो विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के साथ आमजन वृहद आंदोलन कर सकते हैं|



