स्लेट बत्ती व पहाड़ा पाकर खिल उठे, बैगा बाहुल्य क्षेत्र में बच्चों के चेहरे

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। जिले के समनापुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत छांटा गांव के पोषक ग्राम बैगा बाहुल्य क्षेत्र टिकरा टोला में बच्चे अध्यापन संबंधी सामग्री पाकर उसके चेहरे खिल उठे। गौरतलब है कि जिले के युवा पत्रकार चेतराम राजपूत,संतोष सिंह चंदेल व गणेश मरावी के द्वारा बैगा बाहुल्य क्षेत्र टिकरा टोला में पहुंचकर बच्चों को स्लेट, बत्ती,पहाड़ा का वितरण करते हुए शिक्षा से संबंधित जागरूकता लाने के लिए प्रेरित किया गया। जिले के युवा पत्रकारों के द्वारा किए गए इस अनुकरणीय पहल की लोग सराहना कर रहे हैं, पत्रकारों ने जिले के अन्य लोगों को भी जिले के अन्य पिछड़े हुए क्षेत्रों के बच्चों के लिए अध्यापन कार्य संबंधी सामग्री उपलब्ध करवाने की अपील कर रहे हैं, ताकि पिछड़े हुए गांवों में भी शिक्षा के स्तर में सुधार लाया जा सके।



