कुटुम्ब न्यायालय परिवार परामर्श केन्द्र का उद्घाटन

मण्डला। मध्यप्रदेश शासन विधि और विधायी कार्य विभाग भोपाल एवं माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर के आदेशानुसार कुटुम्ब न्यायालय मण्डला में परिवार परामर्श केन्द्र की स्थापना आज 4 अगस्त को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री रमाशंकर शर्मा के मुख्य आतिथ्य में तथा प्रधान न्यायाधीश श्री अवधेश कुमार सिंह की अध्यक्षता एवं श्री आर.पी. सिंह विशेष न्यायाधीश श्रीमति डॉ. प्रीति श्रीवास्त सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री सुभाष सुन्हरे मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं श्री रामेश्वर झारिया अध्यक्ष अधिवक्ता संघ मण्डला के विशेष आतिथ्य में कुटुम्ब न्यायालय परिवार परामर्श केन्द्र कक्ष का उद्घाटन किया गया। उक्त कार्यक्रम में परामर्शदाता श्रीमति कविता दुबे, श्रीमति दीपा श्रीवास, श्रीमति मुक्ता जोशी एवं श्री पंकज चौरसिया, श्री सुनील चंद्रोल अध्यक्ष न्यायिक कर्मचारी संघ, श्री कुंजबिहारी हड़ाउ प्रशासनिक अधिकारी, श्री नरेश कुमार चौकसे, उप प्रशासनिक अधिकारी कुटुम्ब न्यायालय तथा न्यायालय के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
परामर्श केन्द्र की स्थापना परिवार न्यायालय में विचाराधीन प्रकरणों के निराकरण में सुलह के माध्यम से किये जाने हेतु किया गया है जिसमें धारा 125 द.प्र.सं. एवं विवाह विच्छेद जैसे धारा 13 हिन्दू विवाह अधिनियम के प्रकरणों को सुलझाने में सहायता पहुंचाया जा सकता है जिससे पक्षकार लाभार्थ होंगे।



