बिजली कटौती एवं बढें हुए दामों पर कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

मैहर। प्रदेश में बिजली कटौती एवं बढ़े हुए बिजली बिलों के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन एवं जिला कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देशन पर मैहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं के द्वारा विद्युत कार्यालय मैहर में धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया ।मैहर नगर पालिका अध्यक्ष धर्मेश घई ने कहा कि मैहर क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती एवं बिजली बिल में हजारों रुपए के बिल थमाए जा रहे हैं। आज गरीब, निर्धन क्षेत्र के किसानों को कमलनाथ सरकार के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को याद करते हैं कि किस तरह से उस समय किसानों के साथ-साथ आम जनमानस को ₹100 सौ यूनिट बिजली कांग्रेस सरकार द्वारा विद्युत वितरण किया जाता था। आज भाजपा शिवराज सिंह चौहान की सरकार के राज में किसान मजदूर एवं गरीब अपने को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं ।आज गरीब, निर्धन एवं क्षेत्र के किसानों को हजारों के बिल थमाए जा रहे हैं जिससे गरीब वर्ग में भय का वातावरण है। ये रहे शामिल धर्मेश घई रोमी अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मैहर, चूड़ामणि बढोलिया (जिला योजना समिति सदस्य), अरुण तनय मिश्रा (जिला अध्यक्ष कांग्रेस सेवा दल), केशव प्रसाद चौरसिया , देवेंद्र अग्रवाल , अशोक सराफ , पार्षद बारीक भाई जान, पार्षद नरेश चौधरी, अनीता शर्मा, ऋषि पांडे ,मुकेश सेन, सुनील कोरी, मूलाराम चौधरी, उदय राज सिंह , राम सिंह बुंदेला , नितिन सराफ, इमरोज अहमद, मिथिलेश सिंह, गीता देवी वर्मा , अरुण चौरसिया, मोहम्मद इमरान खान आदि सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



