कटनी दर्पणमध्य प्रदेश

हीरो बाइक के सर्विस सेंटर में भड़की भीषण आग, मचा हड़कंप

कटनी/रीठी दर्पण। गुरूवार की शाम करीब पांच बजे रीठी के शिवनगर में उस समय हड़कंप मच गया जब हीरो कंपनी की बाइक एजेंसी के सर्विस सेंटर में बिजली की शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग की उठती लपटें और धुंआ देख एजेंसी में लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी। आनन-फानन में ग्रामीणो द्वारा बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। ग्रामीणो व प्रदीप मोटर्स एजेंसी के कर्मचारीयों की मदद से जब आग पर काबू पा लिया गया उसके एक बाद जिला मुख्यालय से फायर ब्रिगेड पहुंची।

घटना के संबंध मे हासिल जानकारी के मुताबिक रीठी के शिवनगर स्थित प्रदीप मोटर्स की हीरो बाइक एजेंसी के सर्विस सेंटर में गुरुवार शाम करीब पांच बजे बिजली शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। अग्नि हादसे में दो पुरानी बाइकें व मशीने जलना बताया गया है। हीरो बाइक एजेंसी के संचालक प्रदीप गुप्ता ने बताया कि दो बाइक जो सर्विसिंग होने आई थी तथा मशीने जल गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88