बस ऑपरेटर्स, ऑटो एवं टेक्सी संचालकों की बैठक संपन्न

मण्डला। जिला परिवहन अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना यातायात पुलिस मण्डला में बस ऑपरेटर्स, ऑटो एवं टैक्सी संचालकों की बैठक का आयोजन किया गया। वाहन संचालकों को कोविड-19 के संबंध में एडवाइजरी का पालन करने के लिये निर्देशित किया गया। ड्राइवर, कन्डक्टरों को पूर्ण वेक्सीनेशन एवं मॉस्क लगाने व मॉस्क लगे होने पर ही वाहन में यात्रा करने, मोटरयान अधिनियम 1988 का पालन करने के संबंध में निर्देशित किया गया। बैठक में जिला परिवहन अधिकारी बिमलेश गुप्ता, यातायात प्रभारी अशोक कुमार मरावी, सूबेदार योगेश राजपूत, सूबेदार दलवीर मार्को, बस एशोसियेशन के अध्यक्ष लीलाधर बर्वे, विकास जायसवाल, कमलेश चौरसिया आदि उपस्थित रहे।



