सीधी दर्पण

विक्षिप्त महिला ने अपने ही बेटे को उतारा मौत के घाट

सीधी जबलपुर दर्पण । जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एक मानसिक रोगी ने मां ने अपने 8 वर्षीय बेटे की गला घोटकर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने बेटे का शव बरामद करने के बाद मां को गिरफ्तार कर लिया। ग्राम कतरी काडी की रहने वाली फूल कुमारी बैगा ने कबूल कर लिया है कि उसने ही अपने 8 वर्षीय बेटे आशिक बैगा की गला दबाकर हत्या कर दी है।
घटना के संबंध में पड़ोसियों के अनुसार फूल कुमारी बीते कई सालों से मानसिक रूप से बीमार है, उसकी दो बेटियां और एक बेटा था। 4 अक्टूबर की शाम से ही फूल कुमारी और उसका बेटा लापता थे।
5 अक्टूबर की दोपहर जब गांव के चरवाहे पशुओं को चराते हुए पहाड़ पर पहुंचे, तो वहां बच्चे का शव दिखाई दिया। उन्होंने तुरंत गांव आकर परिजनों और ग्रामीणों को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस पहुंची और शव को बरामद कर पंचनामा तैयार किया।
मौके पर पहुंची आरोपी मां-ग्रामीणों के अनुसार जब बच्चे का शव मिला तक कोई भी उसके पास नहीं थी। वहीं मां भी उसके साथ ही लापता थी। लेकिन पुलिस के पहुंचने पर वह भी मौके पर आ गई। यहां परिजनों और पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि मेरे द्वारा ही बेटे की हत्या की गई है। पुलिस महिला को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज करते हुए जिला न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जिला जेल भेज दिया गया है।
घर से एक किमी दूर लेकर की हत्या- घटना स्थल पर जैसे ही सेमरिया पुलिस के पहुंची कुछ ही देर में फूल कुमारी बैगा पहुंच गई। वारदात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मां बच्चे को घर से लगभग 1 किलोमीटर दूर पहाड़ पर ले गई और वहीं उसकी हत्या कर दी। रात अधिक होने के कारण पोस्टमॉर्टम नहीं हो सका, जिसे अगले दिन गुरुवार को कराया गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही समूचे सेमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सनाका खिच गया।
इनका कहना है।
प्रथम दृष्टया ग्रामीणों ने महिला की मानसिक स्थिति ठीक न होने की बात कही है। हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जिसमें यह पता लगाया जा रहा है कि महिला ने यह कदम मानसिक असंतुलन के कारण उठाया या इसके पीछे कोई अन्य वजह थी।
आशुतोष द्विवेदी, एसडीओपी चुरहट।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88