बिजली की मूल्य वृद्धि को लेकर निवास कांग्रेसियों ने किया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

मण्डला/ निवास। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश में पूरे प्रदेश भर अधिक बिजली बिल गड़बड़ी व विद्युत दरों में की गई अप्रत्याशित वृद्धि को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इसी क्रम में आज दिनांक 05/08/2021 दिन गुरुवार को निवास विधानसभा कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारा परस्ते और युवक कांग्रेस अध्यक्ष रॉबिन बड़गैया के नेतृत्व में विधानसभा निवास तहसील परिसर के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर महामहिम राज्यपाल के नाम निवास नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन गया।
जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अशोक बड़गैया व कांग्रेस नेता हितेंद्र गोस्वामी ने बताया कि कांग्रेस काल में प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं को अपने चुनाव पूर्व किए वादे के मुताबिक बड़ी राहत दी थी। 100 रुपये मासिक बिल ने उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी। भाजपा सरकार इन्हीं उपभोक्ता को दो से चार हजार रुपये के बिल भेज रही है और मनमानी वसूली कर रही है। और कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जनता के दुख-दर्द में हमेशा भागीदारी की है। रसोई गैस, डीजल व पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि की लड़ाई सड़क पर लड़ी है और लड़ रहे हैं। इन दिनों विद्युत उपभोक्ता बिजली के बिलों को लेकर परेशान है। बिजली कंपनी द्वारा आम जनता को अनाप शनाप बिल देना, स्मार्ट मीटर के नाम से धांधली व अन्य गड़बड़ियों के विरोध को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया, सरकार बिजली की दर घटाए इसी मांग को ले कर कांग्रेस जन ने आंदोलन किया। बिजली विभाग का निजीकरण करने की कोशिश की जा रही है। यह सब इस सरकार के भ्रष्ट चेहरे को बेनकाब करने वाले तथ्य हैं जिनसे यह सरकार दूर भागना चाहती है। बिजली की समस्याओं का निराकरण नहीं होता, महीनों तक गांवों में बिजली नहीं रहती, सालों तक ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाते लाइनें नहीं सुधारी जाती, जनता हर तरह से परेशान है। वर्तमान में आम जनता कोरोना की मार से आर्थिक रूप से टूट चुकी है लेकिन इस सरकार की लूट रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। इस दौरान युवक कांग्रेस अध्यक्ष रॉबिन बडगैया ने भी वर्तमान सरकार की गलत बिजली नीतियों और गड़बड़ियों को लेकर भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया। इस दौरान कांग्रेस जनों ने बिजली बिलों की होली भी जलाई गई। धरना प्रदर्शन के पश्चात ज्ञापन प्रदेश के राज्यपाल के नाम निवास नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान विधानसभा कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारा परस्ते,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अशोक बड़गैया,युवक कांग्रेस अध्यक्ष रॉबिन बड़गैया,कांग्रेस नेता हितेंद्र गोस्वामी,राहुल गांधी विचार मंच जिलाध्यक्ष चांदखान,आशा बर्मन,अमित चौकसे,उमेश,गोविंद,ओमप्रकाश रजक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



