मण्डला दर्पणमध्य प्रदेश

सरकार बिजली में भ्रष्टाचार करती है और वसूली जनता से होती हैः पट्टा

मण्डला।  बिजली की गड़बड़ियों समस्याओं व लूट के विरोध में कांग्रेस पार्टी मुखर होकर विरोध प्रदर्शन कर रही है। इसी क्रम शुक्रवार को घुघरी मुख्यालय में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी घुघरी के नेतृत्व व बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा की उपस्थिति में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बिछिया विधायक श्री पट्टा ने कहा कि मप्र की भाजपा सरकार ने बिजली को लूट का माध्यम बना लिया है। यह सरकार विभाग में भ्रष्टाचार करवाके पहले तो बिजली कंपनियों को घाटे में लाती है और फिर उस घाटे की भरपाई आम जनता से अनाप शनाप बिजली बिलों के माध्यम से करती है। सौभाग्य योजना में जो भ्रष्टाचार जिले में हुआ है वह किसी से छुपा नही है। हमने उस घोटाले का पर्दाफाश किया था जिसमें बिना काम किये ही करोड़ो रूपये का भुगतान ठेकेदारों को किया गया। आज भाजपा सरकार उस घोटाले को दबा देना चाहती है। इस योजना के तहत प्रदेश के अन्य जिलों में भी भारी गड़बड़ियां हुईं लेकिन उनकी जांच ही नहीं कराई जा रही है। इस भ्रष्टाचार का दुष्परिणाम आज हमारे जिले के ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। सरकारी उत्पादन इकाइयों को बंद करके हर साल सरकार को हजारों करोड़ रुपये का घाटा करवाया जा रहा है ताकि निजी उत्पादन कंपनियों को फायदा पहुंचाया जा सके। इलेक्ट्रिसिटी एक्ट की धारा 135 व 138 का गलत उपयोग करके आम नागरिकों को डराया जा रहा है उनसे कुर्की की जा रही है। बिजली विभाग का निजीकरण करने की कोशिश की जा रही है। यह सब इस सरकार के भ्रष्ट चेहरे को बेनकाब करने वाले तथ्य हैं जिनसे यह सरकार दूर भागना चाहती है। बिजली की समस्याओं का निराकरण नहीं होता, महीनों तक गांवों में बिजली नहीं रहती, सालों तक ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाते लाइनें नहीं सुधारी जाती, जनता हर तरह से परेशान है। वर्तमान में आम जनता कोरोना की मार से आर्थिक रूप से टूट चुकी है लेकिन इस सरकार की लूट रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। बिजली का भ्रष्टाचार सरकार कर रही है और इसकी वसूली आम जनता से की जाती है। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद कुशराम व प्रदेश महासचिव कमल सिंह मरावी ने भी बिजली की समस्याओं गड़बड़ियों व लूट को लेकर मुखर होकर अपनी बात रखी। कार्यक्रम के अंत में प्रदेश के राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान विधायक बिछिया नारायण सिंह पट्टा, आदिवासी कांग्रेस प्रदेश महासचिव माननीय कमल सिंह मरावी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद कुशराम, मंडलम अध्यक्ष नेतराम साहू, सेवा दल अध्यक्ष अमर मांडवे, नगर अध्यक्ष अरविंद झरिया, सरपंच घुघरी हम्मी मरावी, राधे मरावी, महामंत्री देवेंद्र दीक्षित, इंटेक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष संजय पटेल, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती जानकी कुसमारिया, अनिता साहू, फूल सिंह मरावी, पंकज झरिया, दरबारी नरते, अशोक अहिरवार, रघुवर मरावी, एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष प्रशांत बर्मन, ब्लॉक कांग्रेस आईटी सेल घुघरी के ब्लॉक अध्यक्ष मनोज सोनवानी मोंटी, फग्गन सिंह, शिवम अग्रवाल, महेश गायग्वाल, संजय आर्मों सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88