संता क्लॉस के आते ही बच्चे खुशी से झूम उठे

जबलपुर दर्पण। सेंट मेरीज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, व्हीएफजे में दिनांक 23 दिसम्बर 2023 को वाइस प्रेसिडेंट रेव फादर शाहजी जोशुआ तथा प्राचार्या मिनाती एस. चार्ल्स के दिशा निर्देशन में क्रिसमस प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रेवरेंट फादर डी.जे. मैथ्यू के स्वागत द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि महोदय ने यीशु जीवन चरित्र को बताया। वाइस प्रेसिडेंट रेव फादर शाहजी जोशुआ तथा प्राचार्य महोदया द्वारा बच्चों को जीवन में प्रेम और सद्भावना के महतव को बताया गया। विद्यार्थियों द्वारा अनेक रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। जिंगल बेल जिंगल बेल के म्यूजिक पर संता क्लॉस के आते ही बच्चे खुशी से झूम उठे। सैंटा क्लॉस से उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खिल गए। अभिभावकों ने भी इस कार्यक्रम का लुफ्त उठाया। कार्यक्रम का समापन केक वितरण के साथ किया गया।



