नरसिंहपुर दर्पणमध्य प्रदेश

जिला शासकीय अस्पताल ने रक्तदानी दम्पति का किया सम्मान।

नरसिंह्पुर। रक्तदान से बड़ा कोई और दान नहीं हो सकता, यह वह दान है जो किसी को जीते जी जीवन प्रदान करता है। रक्तदान की जागरूकता के लिए विगत एक दशक से कार्य करने वाले साईं श्रद्धा सेवा समिति संस्थापक अध्यक्ष आशीष राय ने विगतदिवस आपने वैवाहिक जीवन का प्रारंभ भी अपनी जीवन संगिनी खुशबु राय के साथ शादी पंडाल पर ही रक्तदान करते हुए शुरू किया। जो की एक अद्भुत, अकल्पनीय, ऐतिहासिक पहल रही। जिसकी चर्चा पूरे प्रदेश हुई।
इसी पहल की सराहना गतदिवस कार्यालय सिविल सर्जन सहमुख्य अस्पताल अधीक्षक शासकीय जिला अस्पताल नरसिंहपुर ने प्रशस्ति पत्र भेंट किया जिसमे उल्लेखनीय है कि आपने अपने दांपत्य जीवन का प्रथम चरण स्वेच्छा से रक्तदान कर समाज की जो अमूल्य सेवा की है वह अनुकरणीय है। आपकी इस ऐतिहासिक पहल की जितनी सराहना की जाए वह कम है। आपके नवजीवन की विचारधारा दूसरे के लिए प्रेरणा का उदाहरण प्रस्तुत करती है। आपके उदार कार्य से आमजन में भी यह अवधारणा विकसित होगी कि स्वस्थ महिला पुरुष को रक्तदान करने से किसी प्रकार की हानि नहीं होती है और साथ ही पीड़ित जरूरतमंद को भी एक नया जीवन मिलता है। हमें पूर्ण विश्वास है कि आप भविष्य में भी स्वैच्छिक रक्तदान करते रहेंगे साथ ही दूसरों को भी प्रेरित करेंगे। आपका दांपत्य जीवन शुभ मंगलमय हो इसी कामना के साथ हार्दिक शुभकामनाएं सिविल सर्जन श्रीमती अनीता अग्रवाल सहित ब्लड बैंक प्रभारी आर के सागरीय, लैब टेक्नीशियन नवाकर, संजय सोनी ने प्रेषित की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88