मिनी स्मार्ट सिटी का स्वरूप हो रहा है साकार टूरिस्ट इंफॉर्मेशन सेंटर भवन का हुआ लोकार्पण

मैहर । आधुनिक नगर बनाने की श्रंखला में आज नगर एक कदम और आगे बढा मिनी स्मार्ट सिटी के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 5 बस स्टैंड के पास दूरदराज से आने वाले दर्शनार्थी भक्तजनों को सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य टूरिस्ट इंफॉर्मेशन सेंटर भवन का निर्माण किया गया इस आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्र के विधायक नारायण त्रिपाठी एवं अध्यक्षता नगर पालिका के अध्यक्ष धर्मेश घई एवं विशिष्ट अतिथि नगरपालिका उपाध्यक्ष श्रीमती संतोष चौरसिया जिला योजना समिति सदस्य चूड़ामणि बढौलिया सभापति सभापति एवं पार्षद वार्ड क्रमांक 5 प्रभात द्विवेदी दद्दा सभापति राज बाबू बारिक भाई श्रीमती सितलिया रामू कोल श्रीमती रिया दिनेश सावलानी श्रीमती अंकिता सिंह श्रीमती हुमा अलीम संतराम सिंह चौहान की उपस्थिति में टूरिस्ट इंफॉर्मेशन सेंटर का रिबन काटकर उद्घाटन एवं पूजन तत्पश्चात सभा के माध्यम से लोकार्पण किया गया इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन भाषण में बताया कि यह शहर के लिए बड़ी उपलब्धि है आने वाले समय में इसकी उपलब्धता प्रभाव लाभ के रूप में हम सबको नजर आएगा इस बिल्डिंग का निर्माण अत्य अत्याधुनिक ड्राइंग डिजाइन से किया गया है हमारे नगर का गौरव बढ़ाने में इसकी उपयोगिता सिद्ध होगी हाउसिंग बोर्ड पांच के पार्षद प्रभात द्विवेदी दद्दा ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में बताया कि नगर विकास के सर्वाधिक कार्य हुये है किन्तु वरिष्ठ जनों के सहयोग से वार्ड क्रमांक 5 में सर्वाधिक विकास किए गए हैं इसका पूरा श्रेय नगर पालिका परिषद एवं अध्यक्ष को जाता है
आज यह इनफॉरमेशन सेंटर जो वार्ड क्रमांक 5 में ही स्थित है इसका भी लोकार्पण हो गया है वैसे तो पूरे नगर को इसका लाभ मिलेगा यह हम सब के लिए अत्यंत गौरव का विषय है हाउसिंग बोर्ड बासी इस बिल्डिंग का सर्वाधिक लाभ ले पाएंगे इस अवसर पर समाजसेवी बीएल अग्रवाल समाजसेवी नीरज गर्ग ने भी सभा को संबोधित किया इस इस बिल्डिंग निर्माण एजेंसी अर्बन डेवलपमेंट कंपनी भोपाल एवं संविदाकार शिवशक्ति कांस्ट्रक्सन रीवा संजय सिंह रहे इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक जग्गी राजा चौरसिया बीएल अग्रवाल डॉक्टर एल पी त्रिपाठी मकसूदन त्रिपाठी दिनेश अग्रवाल मुकेश सेन अध्यक्ष सेन समाज पंकज मिश्रा सुनील कोरी देवेंद्र अग्रवाल एसपी पटेल रमाशंकर त्रिपाठी राम लखन गुप्ता अजय पाल सिंह श्रीवास्तव जी अशोक अग्रवाल अनिल रजक सिद्धि खान बाबूजी लोकेश सिंह आदि लोग उपस्थित रहे पर आए हुए अतिथियों का आभार प्रदर्शन अजय पाल सिंह बुंदेला ने किया कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ शिक्षाविद राज ललन मिश्रा ने किया ।



