पंद्रह किलोमीटर दूर आकर दिया प्रशिक्षण, अब नेशनल चैंपियनशिप में जीता गोल्ड

नंदकिशोर ठाकुर,डिंडोरी ब्यूरो। छत्तीसगढ़ मैं हुई एथलेटिक्स प्रतियोगिता के नेशनल चैंपियनशिप में 100 मीटर की दोड़ व जप्प में गोल्ड मेडल व ब्राउस मेडल पर कब्जा करने वाले डिंडोरी निवासी ललित सैयाम के ऊपर आज जिले के लोग आज नाज कर रहे हैं,उनकी कड़ी मेहनत से मिली सफलता पर आज हर कोई गर्व कर रहा है। गौरतलब है कि आदिवासी बाहुल्य जिले के होनहार और मेहनती खिलाड़ी ललित सैयाम के भविष्य में आगे और अच्छा प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन कर सकें,उनकी प्रैक्टिस व संसाधनों में कोई कमी नहीं आए इसके लिए एसपी संजय सिंह ने गोल्ड मेडलिस्ट ललित श्याम को संपूर्ण खेल सामग्री वितरित करते हुए खिलाड़ी का हौसला अफजाई किया गया, ताकि खिलाड़ी आने वाले समय में देश का नाम रोशन कर सके। बताया गया कि ललित को डिंडोरी एसपी द्वारा खिलाड़ी को ट्रेक सूट ,मोजे,टी सर्ट ,नेकर,एक जोड़ी सिम्पल जूतें तथा जोड़ी स्पाइक जूतें, एवं अन्य खेल किट पुलिस अधीक्षक द्वारा ललित सैयाम को दी गई है,सामग्री पाकर खिलाड़ी ललित का चेहरा खिल उठा।
किराया जुटाकर ललित पहुंचते थे प्रशिक्षण संस्थान-जिले के नेवसा निवासी किसान वीर सिंह के बेटे ललित सैयाम गरीब परिवार से तालुकात रखते हैं, जो हर दिन 15 किलोमीटर दूर मुख्यालय में आकर अपनी खेल का प्रशिक्षण दिया करते थे। उनके पास किराए के लिए पैसा भी नहीं हुआ करता था, इधर उधर से किराए के पैसे मांग कर ललित ने मुख्यालय में आकर जिला खेल प्रशिक्षकों से प्रशिक्षण लेकर आज गोल्ड मेडल जीता है।जिला खेल प्रशिक्षक आरती सोधिया ने बताया कि ललित बहुत ही गरीब परिवार से तालुक रखते है और यह किसान वीर सिंह के बेटे है। ग्राम नेवसा से ङिङोरी खेल प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए बहुत ही संघर्ष व दिनभर पैसे जुटाने के बाद ललित ङिङोरी गाड़ी मे किराया लगाकर 15 किलोमीटर दूर अपनी एथलेटिक्स की प्रैक्टिस करने कलेक्टर खेल परिसर ङिङोरी आया करते थे। खेल प्रशिक्षक आरती बताती हैं कि ललित का उत्साह देखकर उत्साह में लगातार उनको खेल प्रशिक्षण देती थी, अब पिछले दिनों हुई छत्तीसगढ़ मे एथलेटिक्स प्रतियोगिता मे 7th आल इंडिया ओपेन नैशनल चैंपियन शिप मे 100 मीटर रेस व लोग जम्प मे मेंडल एवं ब्राउस मेंडल पर कब्जा किया है।



