अनूपपुर दर्पणमध्य प्रदेश

खसरा सुधार के रिकॉर्ड कार्य करने पर एसडीएम पुष्पराजगढ़ की कमिश्नर ने की सराहना

अनूपपुर से विकास ताम्रकार की खबर। शहडोल संभाग के कमिश्नर श्री राजीव शर्मा के मार्गदर्शन में जिले की कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी सुश्री सोनिया मीना के नेतृत्व में जिले भर में चलाए जा रहे राजस्व सेवा अभियान के तहत अनुभाग पुष्पराजगढ़ में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं अनुविभागीय दंडाधिकारी श्री अभिषेक चौधरी के द्वारा नवाचार के तहत खसरा में त्रुटि सुधार कार्य कर रिकॉर्ड सफलता अर्जित की गई है। अनुभाग पुष्पराजगढ़ के सभी 275 ग्राम में 2008-2009 के हस्तलिखित खसरे एवं 2021-22 के डिजिटल खसरे का मिलान पटवारी रिकॉर्ड रूम में किया गया। तत्पश्चात एनआईसी और वेब जीआईएस में कंप्यूटरीकरण के दौरान उत्पन्न हुई त्रुटियों का सत्यापन मौके पर करने के पश्चात सभी ग्राम के प्रकरण धारा 115 -16 एमपीएलआरसी के अंतर्गत दर्ज किए गये। जिस पर विविध प्रक्रिया के पश्चात सभी प्रकरणों में आदेश किए जा रहे हैं।

इस प्रकार राजस्व अनुभाग पुष्पराजगढ़ में लगभग 2500 खसरे की त्रुटियों का सुधार अभियान के अंतर्गत अनुविभागीय दंडाधिकारी न्यायालय द्वारा किया गया। 2018 बैच के आईएएस अनुविभागीय दंडाधिकारी पुष्पराजगढ़ श्री अभिषेक चौधरी के राजस्व सेवा अभियान के तहत किए गए नवाचार की सराहना शहडोल संभाग के कमिश्नर श्री राजीव शर्मा ने करते हुए इस नवाचार को संभाग के सभी अनुभागों में अनुसरण कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88