स्वामी देव स्वरूपानंद जी को नर्मदा सेवा सम्मान

जबलपुर दर्पण। पतित पावनी मां नर्मदा जी की पाँचवी बार परिक्रमा कर रहे स्वामी देव स्वरूपा नंद जी महाराज को आदित्य वाहिनी द्वारा ग्वारीघाट में मां नर्मदा सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आचार्य परिषद के संयोजक डॉ. एच . पी. तिवारी,आदित्य वाहिनी के जिला संयोजक जीवेश पांडे,रामायण चौबे, सुमित प्यासी,सचिन पटेल, अभय प्यासी सहित बड़ी संख्या में वाहिनी के कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए स्वामी जी ने कहा की जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती द्वारा संस्थापित आदित्य वाहिनी का सनातन धर्म के संरक्षण – संवर्धन हेतु किए जा रहे कार्य वंदनीय हैं।प्रत्येक सनातनी बंधु को इससे जुड़कर धर्मध्वज वाहक बनना चाहिए। उन्होंने नर्मदा के तटवर्ती ग्रामों में पर्यावरण जागरूकता अभियान की आवश्यकता पर बल दिया। उल्लेखनीय है कि लंबे समय तक गौरक्षा आंदोलन में सक्रिय रहे तथा विश्व हिंदू परिषद से संबद्ध स्वामी देव स्वरूपानंद जी के. एन. गोविंदाचार्य जी के साथ वाहन द्वारा नर्मदा एवं यमुना यात्राभी की है साथ ही उमरार और वेतवा एवं यमुना नदी की भी पद यात्रा कर चुके हैं।



