बालाघाट दर्पणमध्य प्रदेश

किसानों को तत्काल राहत और मुआवजा दिया जाए : रमेश भटेरे

बालाघाट। बे-मौसम बरसात, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि से किसानों की रवि की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई। जिससे जिले के कृषकों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। वर्तमान में निरंतर हो रही अकस्मात आपदा से लगी गेहूं, चना, अलसी, सरसों और लखोड़ी की फसल तबाह हो जाने से किसान त्राहिमाम त्राहिमाम हो रहे हैं। बाजाए प्रशासन इन्हें कोई मोहलत देने के अपने जिम्मेदारियों से मुंह फेर रहा है। इस बात की चिंता भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रमेश भटेरे ने जाहिर की है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि तत्काल हुई छति का सही- सही मुआवना व आंकलन कर समुचित राहत और मुआवजा दिया जाए। ताकि इस विपदा की घड़ी में प्रभावित किसानों को कुछ सोहलियत मिल सके। श्री भटेरे ने साथ में यह भी कहा कि पूर्व में प्राकृतिक घटना से आम जनमानस के घर द्वार और अन्नदाताओं की खेती किसानी बर्बाद हो गई थी, उसका भी लंबित मुआवजा शीघ्र इन्हें मिलना चाहिए। जिसके लिए हमने समय-समय पर आमजन के साथ संघर्ष किया था लेकिन वह आज तक जरूरतमंदों को नहीं मिल पाया। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88