सेन समाज की बैठक संपन्न, कोरोना के चलते कार्यक्रम में परिवर्तन

नरसिंहपुर। गत दिवस सदर मढिया प्रांगण पर सेन समाज द्वारा बैठक का आयोजन किया गया । जिसमें समस्त सेन समाज स्वाजातीय बंधु मौजूद रहे समाज द्वारा आगामी सेन जयंती कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि देश में फैली घातक व जानलेवा बीमारी कोरोना वायरस के कारण सेन जयंती कार्यक्रम संक्षिप्त रूप में मनाई जाएगी एवं स्वाजातीय बंधुओं से निवेदन किया गया है कि अपने घर पर ही सेन जी महाराज की जयंती के दिन घर पर ही अनुष्ठान ,पूजन- हवन इत्यादि कार्यक्रम आयोजित किये जावें । अन्य कार्यक्रमों का आयोजन कोरोना वायरस के समाप्त होने के बाद किया जावेगा जिसमें वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान , भंडारा , स्वाजातीय सम्मेलन का आयोजन इत्यादि होगा बैठक में सेन समाज के अध्यक्ष प्रदीप सेन, हरकिशन सराठे, साहब लाल सेन, रामचरण सेन, हेमराज सेन, चूरामन सेन, विनोद सराठे, पंकज सेन, मनोज सराठे , निहाल सिंह सेन सहित समस्त सेन बंधु मौजूद रहे ।



