ब्रह्माकुमारियों ने बाधा जिला कलेक्टर परिवार सहित ,पुलिस अधीक्षक,पी,टी,एस,व उप पुलिस अधीक्षक सहित सैनिकों को राखी

उमरिया। रक्षा बन्धन के पवित्र पर्व पर स्थानीय शांति मार्ग स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय राजयोग मेडिटेशन केन्द्र ,,ब्रह्माकुमारी आश्रम,, की प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी लक्ष्मी बहन व बी के रिया बहन के साथ बी के भ्राता एस कुमार के द्वारा जिले के लोकप्रिय कलेक्टर भ्राता संजीव श्रीवास्तव सपरिवार सहित कलेक्टर निज निवास पर परमपिता परमात्मा शिब बाबा का रक्षा सूत्र, राखी बांध कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए जिले में सुख शांति अमन चैन की कामना की गई वहीं जिला मुख्यालय के पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र के पुलिस अधीक्षक डॉ लक्ष्मी कुशवाह केदिशा निर्देश पर पी टी एस उप पुलिस अधीक्षक श्री लेखराम सिंह व श्री मो,इसरार मंसूरी, उप पुलिस अधीक्षक पी टीएस के मुख्य आतिथ्य व राजयोगनी ब्रह्माकुमारी लक्ष्मी बहन की अध्यक्षता व श्री थान सिंह धुर्वे आर आई के विशिष्ट आतिथ्य में कार्य क्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में माँ सरस्वती के तैल चित्र पर रोली वंदन व पुष्प अर्पित करते हुए दीप प्रज्वलित किया गया ततपश्चात राजयोगनी ब्रह्माकुमारी लक्ष्मी बहन ने उप पुलिस अधीक्षक सहित सैनिक भाइयों को ज्ञान स्म्रति का तिलक लगा रक्षा सूत्र बांध कर मुख मीठा करा ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय का स्म्रति चिन्ह भेंट कर सभी को शुभकामनाएं देते हुए बहनों की सुरक्षा का वचन दिलाया उप पुलिस अधीक्षक द्वय ने कहा कि आप ब्रह्माकुमारी बहनों के आगमन से किसी भी भाई की सूनी कलाई नही रह सकती आप की संस्था द्वारा किये गए कार्य सराहनीय हैं इससे जिले वासियो को सवक लेना चाहिए ।कार्यक्रम का सफल संचालन संस्था प्रवक्ता भ्राता एस कुमार ने किया।



