नरसिंहपुर दर्पण

अवैध अतिक्रमण:बरहटा में शासकीय भूमि पर सरपंच पति का मिला अतिक्रमण, बना पंचनामा

गोटेगांव जबलपुर दर्पण । तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत बरहटा में सरपंच पति के द्वारा शासकीय भूमि पर आवास का निर्माण कब्जा करके किया जा रहा था। जिसकी शिकायत कलेक्टर के पास जनसुनवाई में कृष्णकुमार राजपूत सहित अन्य सदस्यों के द्वारा 4 नवंबर को दी गई थी। इस शिकायत के बाद नायब तहसीलदार के आदेश पर राजस्व विभाग के सदस्यों के द्वारा मौके का मुआवना किया गया। जिसमें पाया गया कि जिस सरकारी जमीन पर सरपंच पति के द्वारा अतिक्रमण करके आवास का निर्माण किया जा रहा था वह राजस्व रिकार्ड में सरकारी भूमि दर्ज है।यहां पर उपस्थित अधिकारियों के द्वारा पंचनामा बनाने की कार्रवाई की गई। जिसमें पाया गया कि भोजराज लोधी द्वारा पंचायत की बाउंड्री के अंदर एवं नवीन पंचायत भवन के हिस्से में करीब 300 वर्गफुट में दो कमरों का निर्माण किया जा रहा है। इसमें यह भी उल्लेख किया गया है कि उसकी पत्नी सरपंच के पद पर पदस्थ है। इस पंचनामा को तैयार करके अधिकारियों को सौंपा गया है। ताकि उस पर समुचित कार्रवाई की जा सके। कलेक्टर के पास जो शिकायत की गई थी, वह सही पाई गई। जिसमें सरपंच पति के द्वारा सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करके दो कमरों का निर्माण करवाया जा रहा है। जिस समय पंचनामा की कार्रवाई की जा रही थी, उस समय निर्माण कार्य रूका हुआ पाया गया है। शिकायत करने वाले सदस्यों ने शिकायत सही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। ताकि कोई जनप्रतिनिधि अपने रिश्तेदार के जरिए सरकारी भूमि पर कब्जा करने की कोशिश नहीं कर सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88